सरिता नोपानी (मेयर प्रत्याशी, पटना नगर निगम) ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं

देश

पटना, 01 अक्टूबर 2022 :- मेयर प्रत्याशी सरिता नोपानी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

सरिता नोपानी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है।

सरिता नोपानी ने प्रदेशवासियों से आहवान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल जुलकर मनायें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *