जदयू प्रदेश महासचिव चंदन सिंह को कुमार गौरव ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

देश

गयाः जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सह धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चंदन सिंह को युवा जदयू के प्रदेश महासचिव कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर किया। इस मौके पर चंदन सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन राज स्थापित किया है। सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का काम किया। आगे श्री सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव में देश का प्रधानमंत्री बिहार से होगा। जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सह धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चंदन सिंह ने जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा को सुझाव देते हुए कहा कि जदयू की सदस्यता को लेकर गांव, कस्बे तक भी अभियान चलाया जाए ताकि आम से लेकर खास लोग तक जदयू परिवार से जुड़ सकें और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के हाथों को मजबूत बनाया जा सके और जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना ही सदस्यता अभियान का उद्देश्य भी है।
वहीं पत्रकारों को जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2024 में दिल्ली की गद्दी पर बिहार का बेटा नीतीश कुमार बैठेंगे। सदस्यता काफी उत्साह के साथ छात्र, युवा, किसन मजदूर, व्यापारी सभी पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हैं। आगे श्री गौरव ने ये भी कहा कि संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सुशासन राज स्थापित करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर विश्वास जताते हुए कस्बा,टोला एवं गांव -गांव में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जदयू से जोड़ा जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलानी है ताकि संगठन मजबूत हो और इसका विस्तार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *