हिमाचल प्रदेशः कोरोना पॉजिटिव हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली थी मुलाकात। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुक्खू को गले में खराश की दिक्कत थी, जिसके बाद 18 दिसंबर को उनका सैंपल लिया गया था।
पटना :- विपक्ष ने की मुआवजे की मांग। पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग। विधानसभा में आज भी बवाल। नेता प्रतिपक्ष श्री विजय सिन्हा ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग के गठन की मांग की है।
पटना :- बिहार में छह मार्च से होगी जी-20 की बैठक। जी-20 की अध्यक्षता इस बार भारत कर रहा है, ऐसे में पूरे साल भारत में जी20 देशों की करीब 200 अलग-अलग बैठकें होंगी। इन बैठकों में से कुछ बैठकों की मेजबानी बिहार को भी मिली है। बिहार में जी-20 की बैठकें 6 मार्च और 7 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। इन बैठकों को लेकर बिहार सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जी20 की यह बैठकें बिहार के गया, राजगीर और नालंदा में आयोजित की जायेंगी। इन तीन शहरों को जी-20 में शामिल देशों के प्रतिनिधियों के लिए खास तौर पर सजाया संवारा जा रहा है। कला संस्कृति विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना प्रेयशी को इसका नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
दानापुर :- वसूली के आरोपी में चार गिरफ्तार। एक पुलिसकर्मी पकड़ा गया। तीन होमगार्ड जवान गिरफ्तार। हाजत में सभी को किया गया बंद। बालू लदी गाड़ियों से वसूली के हैं इन पर आरोप।
भागलपुर :- भागलपुर में 25 वर्षीय युवक की ईंट से कूचकर हत्या। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को जलाया। इलाके में दहशत का माहौल। मृतक मजदूरी का करता था काम। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
बांका :- नदी किनारे मिला कटा सिर, कंझिया थाना के चांदन नदी के पास मिला सिर,धड़ की तलाश जारी।
बगहा :-14 साल की किशोरी की हत्या, साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को दफनाया, परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या की जताई आशंका, पटखौली ओपी की घटना।
अरवल :- दबंगों ने रेप पीड़िता के घर में लगाई आग, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख, नगर थाना क्षेत्र की घटना।
गोपालगंज :- पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी, चार लोग घायल, सभी घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, कुचायकोट थाना के हसना गांव की घटना।
बेगूसराय :- 4 साल की बच्ची से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, गांव के ही युवक पर आरोप, लोहिया नगर थाना क्षेत्र की घटना।
छपरा :- महिला की पीट-पीटकर हत्या, छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, कूड़ा फेंकने को लेकर दो पड़ोसियों में हुआ था विवाद, मांझी थाना के रेवल गांव की घटना।
बेगूसराय :- बंद दुकान से लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी, नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की घटना।

