BIG BREAKING: संक्षिप्त खबरें, एक नजर

देश

छपरा – छपरा में नया जहरीली शराबकांड। कोपा में शराब का कहर। शराब से युवक की बिगड़ी तबीयत। युवक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। ईंट के भट्ठे पर काम करता है मुन्ना कुमार। मुन्ना कुमार के आंखों की रौशनी चली गई है।

पटना – सरस मेले में जीविका दीदियों ने लगाए स्टॉल। लेदर के बैग का लगाया स्टॉल। इन प्रोडक्ट की खूब हो रही डिमांड। ग्रामीण क्षेत्रों से आयी उद्यमी महिलाओं ने लगाए स्टॉल।

भागलपुर- प्रेमी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, अमरपुर के भरगामा का रहने वाला था मृतक नीतीश कुमार, कहलगांव थाना क्षेत्र की घटना।

सीवान- व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, आपसी विवाद में हत्या का शक, सिसवन थाना क्षेत्र की घटना।

पटना- नगर निकाय चुनाव रिजल्ट के बाद दो पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी  और फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, दानापुर थाना के चौधरना गांव की घटना।

गोपालगंज- लापता ई-रिक्शा चालक का तलाबा में मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, नगर थाना के तुरकहां गांव की घटना।

रोहतास- युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या, नासरीगंज गं ईतिम्हा पटखौलिया गांव की घटना।

लखीसराय- सरपंच पति दिनेश की संदिग्ध स्थिति में मौत, चुनावी रंजिश में हत्या का शक, नगर थाना क्षेत्र की घटना।

सासाराम- नगर परिषद् चुनाव के बाद विजय प्रत्याशी निजेर अंसारी के विजय जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, करीब 10 लोग घायल, नोखा थाना क्षेत्र की घटना

सीतामढ़ी- अपराधियों ने बुजुर्ग को मारी गोली, जमीनी विवाद में गोली मारने का शक, सुप्पी थाना क्षेत्र की घटना।

पटना – बिहार पुलिस में 75543 पदों पर सीधी भर्ती, तेजस्वी यादव ने किया ट्विट।  ”युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में बंपर बहाली। बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण और जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित नियुक्ति करने के लिए 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती होगी।” बिहार कैबिनेट ने पुलिस भर्ती के तहत नई रिक्तियों की घोषणा की है। ये भर्तियां विभिन्न कैटेगरी में की जाएंगी।

मसौढ़ी :- दो ट्रक की जबरदस्त टक्कर। टक्कर के बाद दोनों ट्रक में लगी आग। ड्राइवर की जिंदा जलकर हुई मौत। दूसरे ट्रक के चालक ने कूदकर बचाई जान। मसौढ़ी के धनरुआ की घटना।

भागलपुर :- युवक की गला रेतकर हत्या। अशोक सहनी के रुप में हुई पहचान। युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हुई हत्या। प्रेमिका से मिलने गया था युवक। कहलगांव सनोखर की घटना। बांका जिले का रहने वाला था युवक। युव की नीतीश कुमार के रुप में हुई पहचान।

पटना :-  सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। आज पेट्रोल, डीजल के दामों में कमी  आयी है। पेट्रोल में 0।17 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 0।16 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। राजधानी पटना में पेट्रोल 107।95 रुपए और डीजल 94।70 रुपए  में बिक रहा है।

पटना :- पटना के साथ-साथ बिहार के कई जिलों की हवा खतरनाक होती जा रही है। पटना के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ज्यादा पहुंच चुका है।

पटना :- ठंड से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी मुश्किलें। धुंध ने लगाया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक। मौसम विभाग की माने तो पछुआ हवा की गति कम होने की वजह से धुंध का असर दिखाई पड़ रहा है

पटना :- कड़कड़ाती ठंड में तेजस्वी यादव ने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों से बातचीत की उनकी समस्याओं को जाना। रैन बसेरा में शौचालय सहित तमाम सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। महिलाओं के लिए अलग रैन बसेरा बनाने के दिए निर्देश। पटना में पुल के नीचे अस्थाई रैन बसेरा के निर्देश। सभी रैन बसेरा में ग्रीवांस सेल खोलने के निर्देश शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश। रिक्शा वालों के लिए अलग शेड बनाने के निर्देश। डंपिंग प्वाइंट से समय से कूड़ा उठाने के निर्देश। रैन बसेरा में किसी भी पहचान पत्र के साथ रहने की अनुमति। तेजस्वी यादव ने रैन बसेरों के निरीक्षण के बाद कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और वाई-फाई की व्यवस्था भी रैन बसेरे में की जाएगी। तेजस्वी ने कहा है कि अधिकारियों को अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश भी हमने दे दिए हैं।

मोतिहारी :- यूरिया के लिए लाइन में खड़ी 8 महिला किसानों को लगा करंट, 2 की हालत गंभीर। बुधवार अहले सुबह गोविंदगंज थाना क्षेत्र के लौरिया इफको बाजार में यूरिया के लिए कतार में खड़ी 8 महिलाएं विधुत करंट लगने से लाइन में ही गिर गईं। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों और किसानों ने उन्हें जख्मी हालत में अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक दो महिला किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। जख्मी महिलाओं ने बताया कि खाद वितरण कर रहे कर्मियों द्वारा यूरिया की कालाबाजारी करने की नीयत से जान-बूझकर वितरण काउंटर की खिड़की में विधुत करंट लगा दिया था। खिड़की पर पुर्जा कटाने के लिए जाते ही करंट लगने से कतार में लगीं आठ महिला किसान जख्मी हो गईं। 

मुंगेर :-  मुंगेर में ठंड ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। लोगों ने प्रशासन से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्थी करने की अपील की है।

सारण :- शराबकांड की जांच करने पहुंची एन0एच0आर0सी0 की टीम। एन0एच0आर0सी0 की 10 सदस्यीय टीम सारण, सीवान और बेगूसराय में जांच करेगी। इन जिलों में 80 से ज्यादा मौत जहरीली शराब से हुई है। जहरीली शराब की गूंज बिहार से संसद तक सुनाई दी।

सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी का नन्हा प्रशांत। जिसने एक हादसे में अपना एक पैर गंवा दिया है। एक पैर के सहारे 7 साल का मासूम स्कूल जाता है। घर से स्कूल की दूरी एक किलोमीटर है। मदद के नाम पर सरकार से प्रशांत को केवल एक वैशाखी मिली है।

बाढ़ :- खाद के लिए किसान परेशान। सुबह 5 बजे से लाइन में लगे दिखे किसान। गोदाम में लटका रहा ताला।

दानापुर :-  चुनावी रंजिश में दो पक्षों में पत्थरबाजी और गोलीबारी। अब तक दोनों पक्षों से 8 लोगों की हुई गिरफ्तारी। एक पक्ष से 6 और दूसरे पक्ष से 2 लोगों की हुई गिरफ्तारी। रॉकी नाम के युवक के पास से पिस्टल, खोका जब्त। दानापुर के वार्ड-25 में चुनावी रंजीश में हुई पत्थरबाजी।

लखीसराय :- सरपंच पति का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद। सरपंच पति दिनेश का शव मिलने से सनसनी। दिनेश के परिजन जता रहे हत्या की आशंका। पाली मंदिर से पूजा कर घर मरहामचक लौट रहे थे दिनेश। वीरपुर थाने के पाली गांव के पास की घटना।

बेगूसराय :- एन0एच0-31 पर दो ट्रक में टक्कर। टक्कर के बाद पलटा ट्रक। बाल-बाल बचा ड्राइवर, उप चालक घायल। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *