आयरन की कमी को पूरी करता है शकरकंद

विविध

शकरकंद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता और भी मजबूत होती है। सर्दियों का फल है  शकरकंद। ये खाने में मीठे और स्वादिष्ट होते हैं। शकरकंद मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी भी मौजूद है।  इस आर्टिकल से हम जानेंगे के शकरकंद खाने से क्या क्या लाभ मिल सकते हैं ?

इसमें विटामिन ए होने से आपकी आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। इससे आँखों की रौशनी भी बढ़ती है।
इसमें फाइबर की भी उच्च मात्रा होने से पेट की तकलीफें नहीं होती।  साथ ही साथ ये ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
अगर आपको ब्लड प्रेसर की समस्या है तो आपको शकरकंद जरूर खानी चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।
शक्करकंद खाने से कब्ज की बीमारी नहीं होगी।
आपमें अगर आयरन की कमी है तो नियमित रूप से शकरकंद खाएं।  ये आयरन की कमी को दूर कर सकता है। आयरन की अच्छी मात्रा होने से ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद मिलती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *