दिल्ली:- महागठबंधन के सांसदों ने दिया धरना। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बयान वापस लिया। कहा- बिहार के अपमान की नहीं थी मंशा। राजद ने बयान पर जतायी थी आपत्ति। मंगलवार को संसद में दिया था बयान।
पटना : – केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा राज्यसभा में की गई ‘ये लोग देश को बिहार बनाना चाहते हैं’ वाली टिप्पणी पर कई विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा बिहार को बदनाम करने में लगी हुई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीयूष गोयल के बयान पर कहा कि ये लोग बिहार को अपमानित करने वाले लोग हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग बिहार को घृणा की दृष्टि से देखते हैं। उनकी टिप्पणी बिहार के प्रति उनकी नफरत दिखाता है।