बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी के अपनी जिंदगी में आने की खुशी से झूम रही हैं। वह और उनके प्यारे पति करण सिंह ग्रोवर ने शादी के छह साल बाद 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी के जन्म के साथ पहली बार पैरेंटहुड को अपनाया है। हालांकि, एक समय था जब बिपाशा को ‘सेक्स सेंबल’ कहा जाता था। हाल ही में, हमें एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू मिला, जिसमें अभिनेत्री ने इसके बारे में अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए अपने दिल की बात कही थी।
साल 2001 में थ्रिलर फिल्म ‘अजनबी’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। तब से, उन्हें उनके लाखों प्रशंसकों द्वारा ‘सेक्सी’ कहा जाने लगा और उनका आकर्षक फिगर कई लोगों के दिल की धड़कन बन गया। बाद में उन्होंने फिल्म ‘जिस्म’, ‘नो एंट्री’, ‘राज़’ और ‘धूम 2’ सहित कई और फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी टोन्ड बॉडी उनके फैंस और आलोचकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। इसके अलावा, हमने बिपाशा को प्रेग्नेंसी के दौरान उनके रिवीलिंग और बोल्ड फोटोशूट के लिए ट्रोल होते हुए भी देखा है।
दिग्गज एक्ट्रेस सिमी गरेवाल के साथ उनके लोकप्रिय चैट शो ‘रेंडीज़वस विद सिमी गरेवाल’ के एक पुराने साक्षात्कार में बिपाशा बसु से ‘सेक्स सिंबल’ के रूप में टैग किए जाने के बारे में उनकी भावनाओं के बारे में पूछा गया था। इस पर एक्ट्रेस ने फौरन चुटकी ली थी कि ऐसा कहे जाने के शुरुआती दिनों में उन्हें डर लगता था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि था इसी वजह से उनकी पहली फिल्म के बाद से उन्हें उसी कॉन्सेप्ट पर आधारित रोल मिलते थे। हालांकि, समय के साथ उन्होंने इसे एक तारीफ के रूप में लेना शुरू कर दिया था। उनके शब्दों में, “मुझे लगातार अच्छा दिखना पड़ता है, कभी-कभी यह डरावना होता है। शुरू में, यह थोड़ा असहज था, क्योंकि भारत में जब आपको कहा जाता है कि आप वह (एक सेक्स सिंबल) हैं, तो इससे परे कुछ भी नहीं है। आप सिर्फ एक सेक्स सिंबल ही हैं। आप एक अभिनेत्री नहीं हैं, इस तरह लोग इसके बारे में बात करते हैं। मैं हर बार अलग-अलग तरह की भूमिकाएं कर रही हूं, लेकिन लोग जो देखते हैं, वह हैं ‘सेक्सी बिपाशा बसु।’