भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा के भोजपुर में प्रवेश करते ही हुआ भव्य स्वागत,ऋतुराज सिन्हा जिंदाबाद के नारों से गुंजा धरती आसमान

देश

डॉ. सुरेन्द्र सागर, आरा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वोत्तर के राज्यों के प्रभारी ऋतुराज सिन्हा का शुक्रवार को बक्सर जाने के दौरान भोजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और शानदार स्वागत किया गया।
अपने एक दिवसीय दौरे पर कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा का भोजपुर की सीमा में प्रवेश करते ही गाजे,बाजे और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं  और ऋतुराज सिन्हा के समर्थकों  का जोश देखते ही बन रहा था।ऋतुराज सिन्हा जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से धरती से लेकर आसमान तक गूंज उठा।
अपनी धरती के लाल ऋतुराज सिन्हा का कोइलवर पुल के निकट स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल,मालाओं से लाद दिया और सम्मान का प्रतीक गमछा भेंट कर स्वागत और अभिनन्दन किया।ऋतुराज सिन्हा जैसे ही कोइलवर से आगे बढ़कर आरा की सीमा में पहुंचे तो आरा बक्सर फोर लेन पर भाजपा कार्यालय के ठीक सामने जिला भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।यहां भी ऋतुराज सिन्हा जिंदाबाद के खूब नारे लगे।कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे कि देश का नेता कैसा हो- ऋतुराज सिन्हा जैसा हो।आसपास के लोग भी ऋतुराज सिन्हा  के काफिले को देखकर उनका अभिवादन कर रहे थे।ऋतुराज सिन्हा भी अभिवादन कर रहे लोगों का आभार व्यक्त कर रहे थे।
भाजपा की राष्ट्रीय कमिटी में बिहार से इकलौते भाजपा नेता और भोजपुर की मिट्टी के लाल ऋतुराज सिन्हा के राष्ट्रीय सचिव बनकर पहली बार भोजपुर होकर बक्सर जाने की सूचना जैसे ही कार्यकर्ताओं को मिली जो जहां था वहीं से फूल मालाओं के साथ उनके स्वागत के लिए निकल पड़ा।कोई कोइलवर पुल के निकट पहुंच गया तो कोई भाजपा के जिला कार्यालय के पास पहुंचकर ऋतुराज सिन्हा का स्वागत करने के लिए इंतजार करने लगा। अपनी धरती से जुड़े ऋतुराज सिन्हा का भोजपुर के लोगों ने देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी  के राष्ट्रीय सचिव बनने की खुशी का जमकर इजहार किया और उनके स्वागत में ऋतुराज सिन्हा जिंदाबाद के खूब नारे लगाए।उनपर फूल बरसाए और शानदार स्वागत कर भोजपुर आगमन को यादगार बना दिया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,अधिवक्ता मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार,अखिलेश मिश्रा समेत सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं का सैलाब ऋतुराज सिन्हा के स्वागत के लिए उमड़ पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *