अररिया जेल में बंद अपराधियों ने रची थी पत्रकार विमल यादव की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

देश

अररिया में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पत्रकार विमल यादव हत्याकांड की साजिश सुपौल और अररिया जेल में बंद अपराधियों ने रची थी।

अररिया: अररिया में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पत्रकार विमल यादव हत्याकांड की साजिश सुपौल और अररिया जेल में बंद अपराधियों ने रची थी।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुपौल जेल में बंद रूपेश यादव और अररिया जेल में बंद क्रांति यादव उर्फ उमेश यादव ने ही अपने साथियों के साथ हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता ने कुल 8 लोगों पर केस दर्ज करवाया हैं। इनमें 4 आरोपियों की गिरफ़्तारी कर ली गई है। वहीं दो मुख्य अभियुक्त माधव यादव और अर्जुन शर्मा अभी भी फरार है। वहीं जेल में बंद दोनों अपराधियों को रिमांड पर लेने की पुलिस तैयारी कर रही है।

बता दें कि अररिया जिले के प्रेमनगर गांव में शुक्रवार सुबह अज्ञात लोगों ने पत्रकार विमल कुमार यादव (35) की उनके आवास पर हत्या कर दी थी। वह एक हिंदी दैनिक के लिए काम करते थे। हमलावरों ने सुबह करीब 5.30 बजे यादव के घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्होंने (हमलावरों) गोलीबारी शुरू कर दी। यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *