महागठबंधन सरकार का तुष्टीकरण औऱ पाकिस्तान प्रेम कर रहा है बिहार को शर्मसार——विजय कुमार सिन्हा,

देश

बिहार में भी हिंदुओं औऱ उनके देवी देवताओं का हो रहा है अपमान औऱ दमन,

पाकिस्तान की तरह बिहार में भी संबिधान औऱ लोकतंत्र को मिटाने में लगी है सरकार,

बिहार को पाकिस्तान बनाने की सरकार की कवायद को भाजपा नहीं होने देगी सफल।

पटना 21 अगस्त 2023

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने जदयू द्वारा पाकिस्तान की कानून व्यवस्था को भारत से बेहतर बताने पर करारा प्रहार किया है और कहा है कि महागठबंधन सरकार का तुष्टीकरण औऱ पाकिस्तान प्रेम बिहार औऱ बिहारियों को शर्मसार कर दिया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार का पाकिस्तान प्रेम आकस्मिक औऱ अनायास नहीं है। ये वोट के लिये अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण औऱ पाकिस्तान का गुणगान में वर्षों से लगे हुए हैं।आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर’”तुष्टीकरण-क्विट इंडिया”का उद्घोष किया है जिससे ये भयभीत हो गये हैं। इन्हें लगता है कि अब इनकी दुकान वंद होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *