Bihar Breaking: ताजा खबरें, एक नजर

देश
  • रंजीत कुमार

पटना –  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हुआ वायरल फीवर। मुख्यमंत्री को 2-3 दिनों से है फीवर। मुख्यमंत्री आज जाने वाले थे राजगीर। मुख्यमंत्री को राजगीर महोत्सव का करना था उद्घाटन। बीमार होने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम हुआ रद्द। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का दौरा भी रद्द। दरभंगा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत हुई थी खराब। डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाज।

नालंदा – राजगीर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में हुआ बदलाव। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे राजगीर महोत्सव का उद्घाटन। आज शाम 4 बजे करेंगे राजगीर महोत्सव का उद्घाटन।

पटना –  राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- “नीतीश कुमार का कोई मुकाबला नहीं”।

पटना – एक्शन मोड में अपर मुख्य सचिव के0के0पाठक। शिक्षकों और शिक्षक नेताओं को आदेश। मीडिया, सोशल मीडिया में बयान देने पर रोक। अनर्गल बयान देने पर होगी सख्त कार्रवाई। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में संघ बनाने पर रोक। मीडिया से दूर रहें, स्कूल में पढ़ाएं।

बगहा – रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा 12 फीट का किंग कोबरा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकला किंग कोबरा।

नवादा – आवारा कुत्तों का आतंक। छोटे बच्चों को बना रहा अपना निशाना। एक सप्ताह में 250 लोगों को लगा एंटी रैबिज वैक्सीन।

पटना – गैर आवासीय संपत्ति का टैक्स तीन गुना बढ़ा। टैक्स वसूली में तीन गुना की वृद्धि। होटल, क्लब, शॉपिंग मॉल, शो रुम का टैक्स बढ़ा। निजी अस्पतालों का भी टैक्स बढ़ा।

नवादा- 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार। मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद। पुराने सिक्के बदलने और लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी। वाजिदपुर गांव के रहने वाले हैं अपराधी।

बेगूसराय- सदर अस्पताल में भड़के जदयू विधायक। धमाके में घायल बच्चों से मिलने पहुंचे विधायक। डॉक्टर ने इलाज करने के किया मना। बेइज्जती देख जदयू नेता आग बबूला। डॉक्टर को जमकर सुनायी खरी-खोटी। डॉक्टर खुद बीमार इलाज करेंगे।

हाजीपुर – यातायात नियम का उल्लंघन करने पर कटेगा डिजिटल चालान। ऑनलाइन भेजा जाएगा चालान। आज से बिहार में फिजिकल चालान कटना बंद।

अरवल – शराब के साथ 12 लोग गिरफ्तार। छापेमारी में 57 लीटर देसी शराब जब्त। उत्पाद विभाग ने की छापेमारी।

रोहतास – गांजा तस्करी मामले में दवा व्यवसायी गिरफ्तार। डिहरी से अमित कुमार गुप्ता को किया गया गिरफ्तार। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रोहतास पुलिस के सहयोग से किया गिरफ्तार। छत्तीसगढ़ पुलिस अमित कुमार गुप्ता को ले गई अपने साथ।

पटना – जदयू प्रवक्ता श्री नीरज कुमार का बयान। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर दिया बयान, कहा- लालू प्रसाद यादव की बात रुझानों से सही प्रतीत हो रही है। भाजपा से जनता का भरोसा उठ गया है। देश में मोदी मैजिक खत्म हो गया है।

पटना – भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया गया नया पोस्टर। भाजपा नेता ने कार्यालय के बाहर लगाया नया पोस्टर। नया पोस्टर में सरकार के फैसले पर उठाए गए सवाल। स्कूलों में छुट्टियां को लेकर चल रहे विवाद पर लगाया गया पोस्टर। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में दी गई छुट्टियों को बताया गया हिंदू विरोधी। पोस्टर में श्री नीतीश कुमार – श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को अल्पसंख्यकों का बताया गया है समर्थक।

पटना – प्रखंड शिक्षक शमीम अख़्तर पर विभाग करेगी कार्रवाई। प्रखंड शिक्षक ने शिक्षा विभाग के आदेश पर की थी टिप्पणी। दुल्हिन बाज़ार प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी ने लिखा पत्र। संघ नहीं बनाने पर शिक्षा विभाग ने दिया है गाइडलाइन। मीडिया में खबर आते ही विभागीय कार्रवाई को लेकर लिखा पत्र। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई को लेकर लिखा पत्र।

पटना – भाजपा 7 दिसंबर को करेगा शक्ति प्रदर्शन। अंबेडकर समागम के माध्यम से करेगी शक्ति प्रदर्शन। पटना में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन। जदयू के भीम संसद के जबाब में भाजपा का अंबेडकर समागम का आयोजन। कार्यक्रम में भाजपा के बड़े नेता होंगे शामिल।

पटना – राजद प्रवक्ताओं के साथ तेजस्वी प्रसाद यादव की बैठक आज। ज़िलों से लेकर प्रांतीय स्तर के प्रवक्ता बैठक में होंगे शामिल। बैठक में राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता भी होंगे शामिल। बैठक में केंद्र सरकार की कथित नाकामी को बनाया जाएगा मुद्दा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *