इंडी गठबंधन के लोग किसान और दलित विरोधी” मिमिक्री विवाद पर बोले सम्राट चौधरी

देश

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया।

पटनाः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया।

“इंडी गठबंधन के लोग किसान विरोधी”
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति जी का जिस तरीके से अपमान किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग किसान विरोधी हैं दलित विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों के सांसदों ने मर्यादा को तार-तार किया हैं, संसदीय मर्यादा को तोड़ा हैं। एक किसान और किसान नेता का अपमान किया है। संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का सम्मान यह लोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोकने के बजाय वीडियो बना रहे थे, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि ललन सिंह मुंगेर से सांसद है, लेकिन मुंगेर लोकसभा में सिंचाई को लेकर कोई जानकारी नहीं है, यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

“नीतीश का ललन सिंह पर से उठ गया है विश्वास”
इधर, जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह जेडीयू का अंदरूनी मामला है, लेकिन नीतीश कुमार का ललन सिंह पर से विश्वास उठ गया है। बता दें कि 19 दिसंबर को संसद से सांसदों को निलंबन को लेकर विपक्षी दल सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस घटना का वीडियो बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *