राम जी और सत्तराम बाबा की कृपा से –सिवान में 11 से 13 जनवरी तक 1 करोड़ राम नाम जाप का आयोजन किया जा रहा है।

देश

राम जी और सत्तराम बाबा की कृपा से, सत्तराम बाबा के प्राकट्य स्थल, पर ग्राम-त्रिलोका हाता, पोस्ट- लकड़ी दरगाह, थाना- बड़हरिया, जिला -सिवान बिहार में 11 से 13 जनवरी तक 1 करोड़ राम नाम जाप का आयोजन किया जा रहा है। राम नाम जापकों के चित्र संलग्न हैं।

सभी जापक भाई बहन सत्तराम बाबा के शिष्य हैं। सत्तराम पंथ विकास परिषद ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे इस आयोजन में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग भाग ले रहे हैं। 21600 बार राम राम लिखे हुए पुस्तक को 3 घण्टे में पढ़कर और रस्म राम बोलकर यह जाप सम्पन्न किया जा रहा है। एक दिन में एक ब्यक्ति कम से कम 3 पुस्तक माला यानी 64800 बार राम नाम का पाठ कर रहा है। इस तरह पाठ करने से बचन से, मन से, स्वांस से और सूरत से चारो तरह का भजन सुमिरन हो जाता है। सबको राम राम।

दिग्विजय शाही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *