उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज पाटलिपुत्र खेल परिसर का किया निरीक्षण

देश
  • परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम और रेनबो मैदान में चल रहे निर्माण कार्य की ली जानकारी
  • बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने उपमुख्यमंत्री को चल रहे निर्माण कार्य और आने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारियों के बारे में दी विस्तृत जानकारी
  • प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव श्री पंकज कुमार राज भी रहे उपस्थित

पटना;- आज दिनांक 12 जनवरी 2024 को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार में खेलों के विकास के लिए चल रही तैयारियों का जायज लेने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पहुंचे। जहां बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण तथा निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज ने उप मुख्यमंत्री को बिहार में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की तैयारियों के बारे में बताया। चल रहे निर्माण कार्यों एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री जी ने संतुष्टि जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *