पटना, 16 जनवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मनीष झा की
धर्मपत्नी पूनम झा के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पूनम झा के निधन के समाचार से दुखी हूँ। वे एक सामाजिक और धर्मपरायण महिला थीं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

