भारत रत्नः चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को देने का ऐलान

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 फरवरी, 2024 को तीन लोगों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और हरित क्रांति के जनक एस। एम स्वामीनाथन का नाम शामिल है। उनसे पहले 3 फरवरी को पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भी इस सम्मान से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया था। 24 जनवरी को दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर के नाम की उनकी 100वीं जयंती पर भारत रत्न सम्मान के लिए घोषणा की गई थी। इस साल सरकार ने पांच लोगों को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है।

2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 10 लोगों को देश का यह सर्वोच्च सम्मान दिया जा रहा है। वहीं, 2004 से 2014 तक जब यूपीए की सरकार थी और डॉक्टर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो तीन लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधान मंत्री, श्री पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ। एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *