साइंस म्यूजियम लंदन का CM नीतीश ने किया परिभ्रमण

विदेश

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साइंस म्यूजियम लंदन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक चीज की जानकारी वहां के अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री ने कहा बिहार में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा। साथ ही निर्माण को अत्याधुनिक तरीके से बनाए जाने को लेकर विस्तार से वहां के विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री श्नी नीतीश कुमार इस समय इंग्लैंड यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे में सबसे अधिक चर्चा उस लंदन साइंस म्यूजियम की हो रही है जो लंदन के सबसे अच्छे संग्रहालयों में से एक माना जाता है और यह बच्चों व वयस्क दोनों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। दुनिया भर में कई विज्ञान संग्रहालयों में लंदन का विज्ञान संग्रहालय सबसे अव्वल है। लंदन साइंस म्यूजियम में 1 दिसंबर 2001 से विज्ञान संग्रहालय में प्रवेश निःशुल्क है। लंदन पहुंचने वाले लोग एक बार बच्चों को साथ इस म्यूजियम में जरूर आना चाहते हैं। म्यूजियम में छोटे और बड़े बच्चों के लिए को आकर्षित करने के लिए अलग अलग कारण हैं। विज्ञान संग्रहालय लंदन के प्रदर्शनी रोड पर तीन बड़े संग्रहालयों में से एक है। यह राष्ट्रीय विज्ञान और उद्योग संग्रहालय का हिस्सा है और लंदन में एक पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र भी है।
इस मौके पर ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट मैनेजर साइंस म्यूजिय ग्रुप शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फेरगस काररोल, एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी गैलयास प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत के अलावे राज्यसभा सांसद संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, कुमार रवि म्यूजियम परिभ्रमण के दौरान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *