दुनिया में भारत का चुनाव जीवंत लोकतंत्र का प्रमाण है

आलेख

-मनोज कुमार श्रीवास्तव
भारत के जीवंत लोकतंत्र की सराहना करते हुए व्हाइट हाउस ने मौजूदा चुनावों में भारतीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी को मान्यता दी है।व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की काफी प्रशंसा की है।किर्बी ने भारतीय चुनावों के व्यापक पैमाने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां 96.9 मिलियन से अधिक लोग,2,660 पंजीकृत राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले हजारों उम्मीदवारों में से 545 सांसदों का चुनाव करने के लिए 10 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को “जीवंत “और “सक्रिय “बताया गया है। साथ ही किर्बी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।इस रिश्ते को लोगों के बीच महत्वपूर्ण आदान-प्रदान और सैन्य सहयोग द्वारा चिन्हित किया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच सम्बन्ध और मजबूत हुआ है।एक सवाल का जबाब देते हुए किर्बी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के विशेष रूप से पिछले 3 साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के सम्बंध मजबूत हुए हैं।
व्हाइट हाउस का बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत अपनी चुनावी प्रक्रिया के जरिए अपनी लोकतांत्रिक ताकत का प्रदर्शन कर रहा है।अपनी भावी सरकार चुनने में लाखों लोगों की भागीदारी के साथ, भारत का चुनाव इसके जीवंत लोकतंत्र का एक प्रमाण है।भारत और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत और सहयोग विभिन्न क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को मजबूत करने की आपसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कुछ दिन पहले भारत को जेनोफोबिक देश बताया था,अचानक अमेरिका ने इस पर यू टर्न ले लिया है।
भारत और जापान पर राष्ट्रपति बाइडेन के विचारों के बारे में पूछताछ के जबाब में किर्बी ने स्पष्ट किया की राष्ट्रपति बाइडेन इन देशों को जेनोफोबिक नहीं मानते हैं।इसके वजाय,किर्बी ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन की टिप्पणियों के उद्देश्य अमेरिका में लोकतांत्रिक समावेशिता और भागीदारी प्रकृति को उजागर करता था।व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने राजकीय यात्राओं के दौरान शुरू की गई विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करते किया जिसमें उभरती प्रौद्योगिकीयों पर सहयोग और इंडो पैसिफिक क्वाड की प्राथमिकता को बढ़ाने के प्रयास शामिल है जिसमें भारत एक प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल है।
भारत एक लोकतंत्र देश है।इस समय देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है।आम चुनावों में मतदाता के अधिकार का प्रयोग करने के लिए व्हाइट हाउस भारत के लोगों की सराहना करते हुए कहा है कि दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र नहीं है। भारत में मतदाताओं की कुल संख्या 96.8 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं।इनमें 47.1 करोड़ महिलाएं और 49.7करोड़ पुरूष हैं।इनमें 1.89करोड़ लोग पहली बार मतदान करेंगें।88.4लाख दिव्यांग,82 लाख 85 साल से अधिक उम्र के और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं।85 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए घर से वोट करने की सुविधा की गई है।
भारत में लोकसभा का 1 जून को सातवां चरण सम्पन्न हो जाएगा एवं इसके नतीजे 4 जून को आएगा।इस बीच अमेरिका ने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए भारत के लोगों की सराहना की है।किर्बी ने कहा है कि भारत कई स्तरों पर अमेरिका का अहम साझेदार है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे।इस दौरान वह कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *