BREAKING NEWS: खबरें एक नजर

देश

  • गोपालगंज :- गोपालगंज के विक्रमपुर गांव में दबंगों की मारपीट से तंग आकर 4 महादलित परिवारों ने गांव छोड़ दिया। पिछले चार दिनों से बच्चों और महिलाओं के साथ ये परिवार सड़क के किनारे जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर हैं। इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। गोपालगंज के एस.सी.-एस.टी. थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
  • पटना :- बिहार में होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा। दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश पहुंचे पटना। गया के मनसौर पर्वत से होगी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत। 50 दिनों तक चलेगी यात्रा। सदाकत आश्रम में आयोजित हुई बैठक। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दोनों नेता पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बैठक करने वाले हैं।
  • नवादा :- टायर के कबाड़ में लगी आग। आग से सड़क पर अफरा-तफरी। सड़क किनारे रखा था टायर का कबाड़। कई किलोमीटर तक दिखी आग की लपटें। लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। पटना-रांची एन.एच. के भदौनी में हुआ हादसा।
  • बांका :- केमिकल से भरी टैंकर पलटी। स्थानीय लोगों में लूटने की मची होड़। खाने का तेल समझ रहे थे लोग। बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा। बाराहाट के लीलावरण की घटना। कोलकाता से भागलपुर जा रही थी टैंकर।
  • नवादा :- मासूम की जमीन पर पटककर हत्या। लोगों ने सड़क जामकर किया हंगामा। गुस्साए लोगों ने हिसुआ-नवादा मार्ग को किया जाम।
  • बोधगया :- मगध यूनिवर्सिटी में बवाल। परीक्षा की मांग को लेकर हंगामा। धक्का-मुक्की में कई छात्रों को आयी चोट।
  • जहानाबाद :- जब कोर्ट में पसीजा जज साहब का दिल। जब जज साहब ने गरीब किसान श्री राजेंद्र तिवारी का चुकाया कर्ज। जज साहब ने अपनी जेब से किसान के 10 हजार कर्ज को चुकाकर किसान को कर्ज मुक्त कर दिया। जज साहब की हो रही है चौतरफा तारीफ।
  • बेगूसराय :- केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है और कहा है कि ये भारत जोड़ो यात्रा नहीं टुकड़े-टुकड़े गैंग की यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *