एयरफोर्स और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए तैयार

  दिल्लीःभारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा जापान संयुक्त वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ आयोजित करने के लिए तैयार हैं। यह एक्सरसाइज जापान के हयाकुरी एयर बेस में 12 से जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 के बीच आयोजित होगी, जिसमें भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) भाग ले रहे हैं। संयुक्त अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय दल में चार सुखोई-30 एमकेआई, दो सी-17 और एक आईएल-78 विमान शामिल होंगे, जबकि जापानी एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स चार एफ-2 और चार एफ-15 विमानों के साथ भाग लेगा। जापान की राजधानी टोक्यो में 8 सितंबर 2022 को आयोजित दूसरी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय 2+2 बैठक के दौरान, भारत व जापान आपसी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने तथा अधिक सैन्य अभ्यासों में शामिल होने पर सहमत हुए थे, जिसमें यह पहला संयुक्त लड़ाकू जेट अभ्यास भी शामिल है, जो दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा सहयोग में बढ़ती हुई स्थिति को दर्शाता है। इस तरह यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने तथा रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्रारंभिक अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्ध अभ्यास आयोजित होंगे। दोनों वायु सेनाएं एक जटिल वातावरण में बहु-डोमेन हवाई युद्ध मिशन में शामिल होंगी और इस दौरान सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान भी होगा। दोनों पक्षों के विशेषज्ञ विभिन्न परिचालन पहलुओं पर अपनी निपुणता और दक्षता साझा करने के लिए भी चर्चा करेंगे। अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ दोस्ती के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को सशक्त करेगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्र बढ़ाएगा।

Continue Reading

एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने भारतीय वायु सेना पश्चिमी वायु कमान की संभाली जिम्मेदारी

दिल्लीः  एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने 01 जनवरी 2023 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक हैं और वे जून 1985 में एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में नियुक्त किये गए […]

Continue Reading

उज्बेकिस्तान-मैरियन बायोटेक कफ सिरप चंडीगढ़ क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए

  दिल्लीः उज्बेकिस्तान से उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित भारतीय कंपनी मैरियन बायोटेक की दूषित खांसी की दवा (कफ सिरप) डॉक1 मैक्स के संबंध में खबरें आई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के दिए गए निर्देशों के अनुरूप केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) 27 दिसंबर, 2022 से इस मामले को […]

Continue Reading

कोरोना से चीन में हॉस्पिटल खचाखच, जमीन पर पड़ी है लाशें

चीन में एकबार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है। हालांकि देश में संक्रमण के रोजाना कितने आंकड़े आ रहे हैं इसका कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है फिर भी चीन के अस्पतालों से आनेवाले वाले फोटोज और वीडियोज बता रहे हैं कि मामले निश्चित तौर पर बहुत ज्यादा हैं। चीन से शुरू हुए कोरोना […]

Continue Reading

भारत आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एक साथ लाने का कर रही प्रयास,पड़ोसी देश आतंकवाद को सिर्फ दे रहा पनाह

दिल्लीः   केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि भारत सरकार की नीति ‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस‘ पर केन्द्रित है। श्री ठाकुर ने अपने आवास पर आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार के प्रयासों पर मीडिया को विस्तृत बयान देते हुए कहा कि सरकार ने जहां यूएपीए को मजबूत करने के लिए कानूनी मोर्चे पर काम […]

Continue Reading

चीन से हुआ था एम्स का सर्वर हैक, पांचों सर्वर का डाटा किया गया वापस हासिल

नई दिल्ली : केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी के मुताबिक एम्स के सर्वर यह हमला चीन से हुआ था। हैकर्स ने 100 सर्वर में से पांच को हैक कर लिया था। हालांकि अब इन पांचों सर्वर से डाटा वापस हासिल कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 23 […]

Continue Reading

लालू प्रसाद का सिंगापुर में हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

पटनाः    सिंगापुर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हुआ। लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि सिंगापुर में लालू प्रसाद का ऑपरेशन सफल रहा है। ऑपरेशन सफल होने के बाद लालू प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट […]

Continue Reading

PMFBY विश्व की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना बनने की राह पर

* महाराष्ट्र सरकार ने प्रावधान किया है कि हर विशिष्ट किसान पहचान-पत्र के आधार पर न्यूनतम 1000 रुपये के दावे का भुगतान किया जायेगा दिल्लीः   केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने आज फिर कहा है कि सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अबाध प्राकृतिक जोखिमों के मामले में फसलों के नुकसान पर समग्र […]

Continue Reading

भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्याास मलेशिया के क्लांग में शुरू

मलेशियाः भारत-मलेशिया संयुक्तै सैन्यभ अभ्याषस ‘हरिमऊ शक्ति-2022’ मलेशिया के क्लां ग स्थित पुलाई में शुरू हुआ जो 12 दिसम्बयर, 2022 तक चलेगा। हरिमऊ शक्ति अभ्या स भारत और मलेशियाई सेना के बीच किया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यामस है और यह 2012 से आयोजित किया जा रहा है।इस वर्ष इस अभ्याणस में भारतीय सेना की […]

Continue Reading

संयुक्त सैन्य अभ्यास ”ऑस्‍ट्रा हिन्‍द–22” में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ी पहुंची भारत

”ऑस्‍ट्रा हिन्द–22” द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ियों के बीच 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में आयोजित होने वाला है। ऑस्‍ट्रा हिन्‍द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया […]

Continue Reading