जारी रहेगी पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की विकास यात्रा: ई.धीरेन्द्र सिंह-आरके सिंह द्वारा प्रकाशित पुस्तक भोजपुर की विकास यात्रा को भी साझा किया गया

देश

शाहाबाद ब्यूरो
आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के सांसद-प्रतिनिधि और भाजपा भोजपुर के जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेंद्र सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची भावना के अनुसार जनता के फैसले का सम्मान करते हुए परिणामों को स्वीकार करना आवश्यक है। सांसद प्रतिनिधि ई. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आरा के सांसद और पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने भोजपुर जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किया है। उनके सकारात्मक और व्यापक प्रयासों का असर आज भोजपुर जिले के हर कोने में दिखाई दे रहा है। आरके सिंह ने भोजपुर को ‘ग्रेटर पटना’ बनाने का जो वादा किया था वह भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही उनका भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी करते हैं। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और इसे स्वीकार करना हमारी जिम्मेदारी है। ई. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मतगणना से यह स्पष्ट हुआ कि जहां हमे पूर्ण जीत की उम्मीद की थी वहां अपेक्षित वोट प्राप्त नहीं हुए। इस अंतर की गहन समीक्षा बूथ स्तर पर की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरके सिंह द्वारा प्रकाशित पुस्तक “भोजपुर की विकास यात्रा” को साझा किया। इस पुस्तक में भोजपुर के लिए किए गए सभी योजनाओं और विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया है। ई. धीरेंद्र सिंह ने चौथे स्तंभ पत्रकारों और भोजपुर की जनता से अपील की कि वे पिछली योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति जागरूक रहें और सहयोग करें।
अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए ई. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद आरके सिंह ने भोजपुर के निरंतर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि आरके सिंह किसी भी चुनौती के सामने कभी नहीं झुकते। ठीक उसी तरह जैसे सूर्य की किरणों को कोई रोक नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *