भभुआ में स्व.लाल मुनि चौबे की जयंती में पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने किया ऐलान- लगवाएंगे लाल मुनि चौबे की आदमकद प्रतिमा

देश

डॉ. सुरेन्द्र सागर, भभुआ
कैमूर जिले के भभुआ नगर स्थित लिच्छवी भवन में बुधवार को बक्सर के पूर्व सांसद स्व.लाल मुनि चौबे की जयंती मनाई गई।इस कार्यक्रम के आयोजन  में स्व. लाल मुनि चौबे के पुत्र शिशिर चौबे और हेमंत चौबे मुख्य रूप से शामिल थे।
मुख्य अतिथि के रूप में स्व.लाल मुनि चौबे के निकटतम रहे भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने जयंती समारोह के दौरान स्व.चौबे की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने स्व.लाल मुनि चौबे के साथ बिताए दिनों और पुराने संस्मरणों को याद किया और उन्हें एक ईमानदार और संघर्षशील नेता बताया।उन्होंने कहा कि स्व. लाल मुनि चौबे जैसा व्यक्तित्व विरले ही पैदा होता है।स्व. चौबे ने भारतीय राजनीति को अलग दिशा देने का प्रयास किया जहां सड़क से सदन पहुंचने के बाद भी राजनीति के चकाचौंध की कही जगह नही थी।सांसद बनने के बाद भी उन्होंने सामान्य जीवन व्यतीत किया और उनकी यहीं सादगी लोगों को खूब पसंद थी।उन्होंने कभी अपने आपको सामान्य व्यक्ति  से ऊपर नही समझा। उनका व्यक्तित्व राजनीति में जनसेवा की भावना से आने वाले लोगों के लिए एक उदाहरण बन गया है।सादगी और संघर्ष की प्रतिमूति स्व. लाल मुनि चौबे को नमन करते हुए उन्होंने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें युगपुरुष बताया।
जयंती समारोह में  विधान परिषद के पूर्व सभापति और एमएलसी अवधेश नारायण सिंह,रिंकी रानी पाण्डेय,सतीश राजू समेत कई भाजपा नेता और पूर्व विधायक शामिल थे।
स्व.लाल मुनि चौबे की आदमकद प्रतिमा लगवाएंगे:आरके सिन्हा- भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने स्व.लाल मुनि चौबे की मूर्ति बनवाने की घोषणा की और कहा कि स्थल का चयन लोग मिलकर करें वे मूर्ति लगाने का काम करेंगे।
जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक पार्टी के एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में  राजनीति को नई दिशा देने वाले स्व.लालमुनि चौबे  के भभुआ में आयोजित जयंती समारोह  में पधारे भाजपा के  पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने कहा की बस आपलोग जगह का चयन करिए।
भभुआ के लिच्छवि भवन में स्व. लालमुनि चौबे  के 81 वीं जयंती समारोह के दौरान उनकी प्रतिमा लगाने की जब मांग उठी तो बिना देर किए पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने मूर्ति लगवाने की घोषणा कर दी।इसके बाद आरके सिन्हा जिंदाबाद के नारों से पूरा हॉल गूंज उठा।
इस कार्यक्रम के दौरान  भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी और  एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले जयंती समारोह के दौरान नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण समारोह भी मनाया जाएगा।
पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने एलान किया कि स्व. लाल मुनि चौबे की  आदम क़द मूर्ति उनके द्वारा दिया जाएगा ।  प्रदेश महामंत्री शिवेस  राम ने कहा कि यह कार्यक्रम आगे से पार्टी के द्वारा आयोजित करेंगे और  लालमूनि चौबे के विचारों को ज़मीन पर  उतारने का काम करेंगे । इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोगो ने भाग लिया और पांच  घंटे तक चले इस कार्यक्रम में लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने ऐसे संस्मरण सुनाए जिससे यह  स्पष्ट हो गया कि स्व. लालमूनी चौबे की स्वीकार्यता हर दल में एक समान थी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिद्वार राम और संचालन  संतोष ख़रवार ने किया। इस जयंती समारोह में  जिस तरह से लोग डटे रहे उससे यह साबित हो गया कि लालमूनी चौबे के विचारों  को मानने वाले आज भी  मज़बूती से जुड़े हुए है ।
इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश  गुप्ता , मनोज जायसवाल , पूर्व विधायक अशोक सिंह , पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद , निरंजन राम , रींकी पांडे ,संतोष सिंह एमएलसी ,हेमंत चौबे , रघुवंश राम , देवलाल पासवान , राम प्यारे ठाकुर ,विशम्भर तिवारी, वीणा श्रीवास्तव , जागृति सिंह , रीमा सिंह , मीरा चतुर्वेदी ,जितेंद्र पांडेय , मन्नी सिंह , अनिल सिंह , अजय सिंह ,सत्यव्रत पंकज, काशी सिंह , बिमलेश पांडे , दुर्गेश चौबे , संजय शर्मा , राकेश तिवारी ,राम अवध राम , कन्हैया राम ,प्रेम प्रकाश पांडे , अनुपम पांडे , दीनानाथ सिंह , संतोष सिंह , सुजीत सिंह , दीनानाथ गिरी , सतीश सिंह , राघो सिंह , निलेश   समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *