एक स्वच्छ भारत ही एक स्वस्थ और समृद्ध भारत की नींव है- डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

Uncategorized

गयाः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता अभियान बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में नूतन नगर कालीबाड़ी मे स्वच्छता अभियान चलाया गया है ।इस अफसर पर डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा केवल साफ-सफाई नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज, देश और व्यक्तिगत जीवन की शुद्धि को भी दर्शाता है। स्वच्छता का महत्व हमारे जीवन मेंअत्यधिक है।क्योंकि यह स्वास्थ्य,समाजिकता और हमारे आस-पास के पर्यावरण के लिए बहुत आवश्यक है। स्वच्छता अभियान की शुरुआत भारत में 2 अक्टूबर 14 को महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभर में साफ-सफाई को बढ़ावा देना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना हैस्वच्छता अभियान का केवल एक उद्देश्य नहीं है कि हम अपने आस-पास की गंदगी को साफ करें, बल्कि यह भी है कि हम एक स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता भी शामिल है जैसे रोज नहाना, साफ कपड़े पहनना, एवं अपने घर और परिवेश को साफ रखना है।इस अभियान ने न केवल हमारे पर्यावरण को साफ बनाने में मदद की है।बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। स्वच्छता से न केवल बीमारियों की रोकथाम होती है।बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधरती है। इस प्रकार, स्वच्छता अभियान न केवल हमारे समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक है।बल्कि यह हमारे देश की प्रगति और विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम इस अभियान में सहयोग दें और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में योगदान करें। एक स्वच्छ भारत ही एक स्वस्थ और समृद्ध भारत की नींव है। आज के स्वच्छता अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ,जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर महिला मोर्चा के जिला मंत्री जिया वर्मा ,दीपक पांडेय, सुनील बंबईया अभिषेक कुमार विक्की बनवाल बबलूगुप्ता महेश यादव सरस्वती देवी स्वच्छता अभियान चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *