PK का तेजस्वी पर तंज,9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता बता रहे

देश

भोजपुर: जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नौवीं फेल बिहार के विकास का रास्ता बता रहे हैं। 

9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता दिखा रहा”
दरअसल, भोजपुर में जनता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई संसाधनों की कमी के कारण शिक्षित नहीं हो पाया, तो यह समझ में आता है। लेकिन अगर किसी के माता-पिता मुख्यमंत्री हैं और वह 10वीं कक्षा पास नहीं कर पाया, तो यह शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है। 9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता दिखा रहा है। उन्हें (तेजस्वी यादव) जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ के बीच का अंतर पता नहीं और वे बताएंगे कि बिहार कैसे सुधरेगा?

पीके ने कहा कि वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव की विरासत पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी को लालू यादव के बेटे से परे अपनी प्रतिष्ठा बनानी है तो उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने कामों से खुद को साबित करना होगा। उन्होंने कहा कि वो (तेजस्वी यादव) समाजवाद की परिभाषा तक नहीं बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *