तेजस्वी की आभार यात्रा पर बोले सांसद कहा इन्हें आभार यात्रा नहीं माफी यात्रा निकाली चाहिए-जमुई सांसद अरुण भारती

देश

राज्य में अगले वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है। नेताओं के एक दूसरी पार्टी पर कटाक्ष और प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को गया के बोधगया महाबोधी सांस्कृतिक केंद्र में लोक जनशक्ति पार्टी की कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में शामिल होने आए जमुई सांसद अरुण भारती ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव राज्य में गुंडाराज और जंगलराज का आभार करने निकले है। उन्हें अभार यात्रा नहीं बिहार वासियों से माफी मांगने की यात्रा निकालनी चाहिए।

जब उनको मौका मिला था बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता के तौर पर अपने ज़िम्मेदारियों को निभाने का तो उस समय तो पूरे सदन तक से गायब रहें। प्रतिपक्ष नेता होने के नाते कई कमेटियों के सदस्य होते हैं। लेकिन, वह कभी नहीं गए। वैसे कमिटी में जाकर राज्यवासियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए आवाज उठाना चाहिए था।

अपना कर्तव्य पूरा करते नही है। किस चीज के लिए आभार करेंगे सांसद अरुण भारती ने कहा कि बिहार में उन्होंने क्या ऐसा कर दिया। किस चीज के लिए आभार करेंगे।क्या वह अपने शासनकाल में वारदातों के लिए लोगों का आभार जताएंगे। राजद के नेताओं द्वारा देख लेंगे कहकर धमकाया जा रहा है। वह कह रहे हैं कि जेल में 90% हमारे लोग ही भरे हुए हैं। जेल में भी देख लेंगे की बात करते है। उन्होंने पूछा कि वह किस चीज का आभार करने निकले हैं? एसी बस में बैठकर खाना खायेंगे। अपनी गलतियों के लिए माफी मांगे।

जंगलराज और गुंडाराज के लिए माफी मांगे। अपने दायित्वों को पूरा नहीं करने के लिए माफी मांगे। खुद इस्तीफा देकर अपनी पार्टी के योग्य को चुने उम्मीदवार जो अपने दायित्वों को निभा सकता है। ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें। छह महीने पहले उनकी सरकार में कोई अपराध नही दिखता है। तेजस्वी यादव को अपने घर का भ्रष्ट्राचार नहीं दिखता है। नीतीश कुमार के सरकार में अपराध हो रही है तो उस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई भी हो रही है। यह भी तेजस्वी यादव को जानना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *