CM नीतीश ने CPI महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त की

देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एवं पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सीताराम येचुरी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे 2005 से 2017 तक (दो बार) राज्यसभा के सांसद रहे थे। वे 2015 से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव थे। स्व. सीताराम येचुरी के निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

बता दें कि महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। अस्पताल और पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 72 वर्ष के थे। येचुरी पिछले कुछ दिनों से गंभीर हालत में थे और उन्हें श्वसन सहायता पर रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ नेता का दोपहर 3.05 बजे निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *