मोटा अनाज खाने के अनेक फायदे, डॉ.आर.के.सिन्हा देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को दे रहे हैं जानकारी

देश

मिलेट्स खाने के अन्य फायदों के बारे में जानते हैं मिलेट्स को लेकर देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मिलेट्स के फायदे से अवगत कराने और मिलेट्स को उपलब्घ कराने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.आर.के.सिन्हा से मुरली मनोहर श्रीवास्तव की खास बातचीत।

मिलेट्स मैन पद्मश्री खादर वली 24-25 नवंबर,2024 को बहियारा (भोजपुर) में कार्यक्रम में होंगे शामिल

आजकल मिलेट्स का नाम काफी सुनने को मिलता है। इसे मोटा अनाज भी कहा जाता है। मिलेट्स यानी मोटे अनाज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, और फ़ाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी और कुट्टू जैसे अनाजों को शामिल किया जाता है। ये ग्लूटेन फ्री होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं। इसको खाने से वजन कंट्रोल होने के साथ डायबिटीज कंट्रोल होती है। मिलेट्स खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ये आसानी से पच भी जाते हैं। इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे फाइबर, प्रोटीन, फोलेट, आयरन और अमिनो एसिड । मिलेट्स एंटी एजिंग गुणों से भी भरपूर होते हैं। इसकी वजह से  इनको सेवन करने से त्वचा पर जल्दी रिंकल्स के निशान भी नजर नहीं आते हैं।

  • मिलेट्स में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए सीलिएक रोग से पीड़ित लोग भी इसे खाते हैं। 
  • मिलेट्स में मौजूद फ़ाइबर भूख कम करता है और वज़न घटाने में मदद करता है। 
  • मिलेट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। 
  • मिलेट्स में मौजूद विटामिन-बी3 शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बैलेंस रखता है। 
  • मिलेट्स में मौजूद मैग्नीशियम हार्ट हेल्थ के लिए फ़ायदेमंद होता है। 
  • मिलेट्स में विटामिन बी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से बचाता है। 
  • मिलेट्स में मौजूद फ़ाइबर पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।
  • मिलेट्स में कैल्शियम, आयरन, फ़ाइबर जो है शरीर की एनर्जी को बनाए रखता है। 
  • मिलेट्स में मौजूद प्रोटीन और फ़ाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।

मिलेट्स के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखते है। इसकी वजह से  आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

एक्सपर्ट्स भी इन मिलेट्स को खासतौर से डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं। मिलेट्स खाने के कई फ़ायदे हैं। इसका जवाब है ज्वार होता है। श्रीअन्न के प्रमुख प्रकारों में ज्वार, बाजरा, और रागी/ मंडुआ शामिल हैं, तथा गौण प्रकारों में कंगनी / काकुन, चीना, कोदो, सावा/ साँवा / झंगोरा, कुटकी, और दो छद्म-श्रीअन्न – और चौलाई शामिल हैं।

कंगनी बाजरा गर्मियों के लिए काफी उपयुक्त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्या को कम करने के साथ कब्ज की समस्या से राहत देता है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को स्वस्थ रखते हैं। कंगनी बाजरा से पुलाव, कटलेट और इडली बनाई जा सकती हैं।

मिलेट्स खाने से पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। ये अनाज आसानी से पच जाते हैं और पेट में गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है और मल को सॉफ्ट बनाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *