प्रगति यात्रा के प्रथम चरण के शुरु होने के साथ दूसरे चरण का लिस्ट हुआ जारी

देश

पटनाः   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पहला चरण पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर से शुरु हुई। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के बाद वैशाली में यह यात्रा 28 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। प्रगति यात्रा के पहले चरण की शुरुआत के साथ ही दूसरे चरण की यात्रा तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। दूसरे चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश की यात्रा 4 जनवरी को गोपालगंज से यात्रा की शुरूआत करेंगे। इसके बाद 7 जनवरी को सिवान, 8 जनवरी को छपरा, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी होते हुए 13 जनवरी को समस्तीपुर में समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ-साथ अन्य कई विभागों के सचिव भी भाग लेंगे। पश्चिमी चंपारण के वाल्मिकीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नीतीश सरकार के साथ उनके कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेता भी वाल्मिकीनगर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *