- चार दशक से भी ज्यादा समय के बाद,43 साल के बाद भारत का कोई मजबूत प्रधानमंत्री कुवैत आया है :- अरविन्द सिंह
पटना :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि चार दशक से भी ज्यादा समय के बाद,43 साल के बाद भारत का कोई मजबूत प्रधानमंत्री कुवैत आया है। कुवैत में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मजबूत भारत के उपलब्धियों के बारे में वर्णन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में भारत लगातार सशक्त हो रहा है।
आज का भारत एक नए मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है।भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकॉनॉमी है।आज दुनिया का नंबर वन फिनटेक इकोसिस्टम भारत में है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम भारत में है। आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है।
श्री अरविन्द ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कुवैत में भारत का मान सम्मान और गरिमा को बढ़ाने का काम किया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया है। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने प्रधानमंत्री मोदी को इससे सम्मानित किया है।
कुवैत भारत का बहुत अहम एनर्जी एवं ट्रेड पार्टनर है। कोरोना महामारी के दौरान दोनों देशों ने हर स्तर पर एक-दूसरे की मदद की। जब भारत को सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी, तो कुवैत ने हिंदुस्तान को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई दी।
जबकि भारत ने भी कुवैत को वैक्सीन और मेडिकल टीम भेजकर इस संकट से लड़ने का साहस दिया। भारत ने अपने पोर्ट्स खुले रखे, ताकि कुवैत और इसके आसपास के क्षेत्रों में खाने पीने की चीजों का कोई अभाव ना हो।