मधेपुरा :- प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे मधेपुरा। यहां उन्होंने मधेपुरा जिला को लगभग 29956.49 लाख रुपए की लागत से कुल 69 विकासात्मक योजनाओं की दी सौगात। इसमें 10317.007 लाख रुपये की लागत से 40 योजनाओं का उद्घाटन और 19639.48 करोड़ रुपये की 29 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत के उदाकिशुनगंज के आई0टी0आई0 कॉलेज परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर बातचीत की। यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्ष। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री जीविका दीदियों के स्टॉल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर जीविका दीदियां काफी उत्साहित हुईं और उन्होंने मुख्यमंत्री का गीत गाकर किया स्वागत। जीविका दीदियों द्वारा अपने तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का मुख्यमंत्री ने लगाए गए स्टॉलों पर किया अवलोकन। जीविका दीदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का कितना लाभ उन्हें मिल रहा है उसकी भी मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। साथ ही जीविका दीदियों की बेहतरी के लिए आगे और क्या किए जाने की जरुरत है इस पर भी जीविका दीदियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की। जीविका दीदियों अपने समिति के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों से जहां मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा अपने सुझाव भी साझा किए। जीविका दीदियों ने महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया और ताली बजाकर किया स्वागत।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास एवं उद्घाटन। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का किया उद्घाटन। आई0टी0आई0 ट्रेनिंग कॉलेज में जो सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं उसका भी लिया जायजा। इस सेंटर से छात्र नई टेक्नोलॉजी का लेंगे प्रशिक्षण। अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास। आवासीय विद्यालय का निर्माण प्रस्तुत किए गए मॉडल के आधार पर किया जाएगा, उसका भी मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन। इसके बन जाने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को काफी सहूलियत होगी।
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के स्टॉल पर पहुंचकर उसका भी अवलोकन किया और लाभार्थियों से पूरी जानकारी भी ली। शिक्षा विभाग के स्टॉल का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का कितना लाभ मिल रहा है इसकी भी जानकारी ली। उद्योग विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लाभुकों से बातचीत की। इसके अलावे जॉब कैंप में जाकर भी उसका लिया जायजा।
आई0टी0आई0 कॉलेज, उदाकिशुनगंज परिसर से मनरेगा खेल मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री। यहां खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री का ताली बजाकर किया स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने खेल मैदान का किया उद्घाटन। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों किया निरीक्षण एवं ली जानकारी। इसके बाद कला संस्कृति विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग के स्टॉलों पर जाकर पूरी जानकारी मुख्यमंत्री ने ली और लाभुकों को चेक भी किया प्रदान। लोहिया स्वच्छ अभियान के स्टॉल पर जाकर भी मुख्यमंत्री ने उसका अवलोकन किया। कृषि को कैसे उन्नत बनाएं इसका भी कृषि विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने पूरी जानकारी ली।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत मुरली चौक से योगीराज तक पूर्व निर्मित आर0डब्ल्यू0डी0 सड़क के प्रस्तावित चौड़ीकरण योजना पर दी गई प्रस्तुतीकरण का किया अवलोकन। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग काफी प्रभावित हुए, उनलोगों का मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री मधेपुरा जिला के ही चौसा प्रखंड के भदौल पंचायत के बुधमा गांव पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने मिल्क चिलिंग प्लांट निर्माण योजना के प्रस्तुतीकरण का किया अवलोकन तथा संबंधित अधिकारियों से इसके बारे में ली पूरी जानकारी।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार समेत कई विधायक, विधान पार्षद सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।