Kota: राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय, कोटा में नवगठित विकास समिति की बैठक समिति अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुस्तकालय की सेवाओं, आधारभूत ढांचे, तकनीकी संसाधनों और पाठक सुविधाओं को आधुनिक बनाने हेतु 23 बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रस्तावों को समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया, जो पुस्तकालय को अधिक समावेशी, उपयोगी और नवाचारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रमुख प्रस्तावों में “मेम्बरशीप एट योअर डोर स्टेप” योजना के लिए टैबलेट क्रय, वातानुकूलित रीडिंग हॉल के शुल्क निर्धारण, बाल कक्ष को आकर्षक बनाने, दुर्लभ ग्रंथों हेतु फर्नीचर की व्यवस्था, प्रचार सामग्री, कैमरा क्रय, फ्रेमिंग, स्टील डस्टबिन, एयर कूलिंग उपकरणों की व्यवस्था, सावित्रीबाई फुले वाचनालय को अवकाश के दिनों में भी खोलने की पहल तथा ₹20,000 तक के व्यय हेतु समिति अध्यक्ष को सक्षम स्तर पर निर्णय लेने की स्वीकृति जैसे निर्णय शामिल रहे।
बैठक में निम्नलिखित माननीय सदस्यों ने सहभागिता की : ,डॉ. प्रितिमा व्यास,श्री रमेश चोहान,डॉ. मनीषा मूदगल, मुकेश गौड़ ,नरेंद्र शर्मा ,श्री बिगुल कुमार जैन , और श्री अजय सक्सेना (सदस्य सचिव)। सभी सदस्यों ने पुस्तकालय की निरंतर प्रगति हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की और जनहित में लिए गए निर्णयों को ऐतिहासिक बताया।

