बोधगयाः विश्व विख्यात ज्ञान व मोक्ष की पवित्र नगरी गयाजी को हम प्रणाम कर ही। विष्णुपद मंदिर के ई गौरवशाली भूमि पर अपने सबके अभिनंदन करत ही। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्रीमंडल के सहयोगी जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, सतीशचंद्र दूबे, राजभूषण चौधरी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा व अन्य सांसद।
गयाजी की यह धरती अध्यात्म और शांति की धरती है।यह भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली पवित्र भूमि है। गयाजीकी सांस्कृतिक व पौराणक विरासत काफी समृद्ध है। यहां के लोगों की इच्छा थी कि इस नगरी को गयाजी कहा जाए। मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद देता हूं। आज भी गयाजी की पावन भूमि से एक ही दिन में 13 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इससे बिहार के विकास को गति मिलेगी ओर लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए बिहार के लोगों को बधाई देता हूं। बिहार में बेहतर स्वास्थ्य के लिए हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर का भी उद्घाटन हुआ। बिहार के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए एक और सुविधा मिल गई। साथियों, गरीब के जीवन से मुश्किलें दूर करना, महिलाओं के जीवन को आसान बनाना। मुझे जनता का सेवक बनकर यही काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है। गरीब को पक्का घर देना। साथियों मेरा एक बड़ा संकल्प है। जबतक हर जरुरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता। मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ पिछले 11 साल में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए हैं। अकेले बिहार में 38 लाख से अधिक आवास बनाए गए हैं। गयाजी में भी 2 लाख से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर मिला है। और हमने सिर्फ गली में चहारदीवारी नहीं दी। बल्कि घरों के साथ गरीबों को उनका स्वाभिमान दिया है। घरों में बिजली, पानी, शौचालय और गैस कनेक्शन की सुविधा मिली है। यानि गरीब परिवारों को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान से जीने की गारंटी मिली है। आज इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बिहार के मगध क्षेत्र के 16 हजार से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर दिया। यानि इस बार इन परिवारों में दीवाली और छठ पूजा की रौनक और ज्यादा होगी। मैं अपना घर पाने वाले सभी लाभार्थी परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। और जो लोग अब भी पीएम आवास योजना के लाभ से छूट गए हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि पीएम आवास अभियान तबतक जारी रहेगा। जबतक हर गरीब को अपना पक्का घर नहीं मिल जाता। बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है। जब-जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है। बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है। बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता। इसीलिए जब काश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। मैंने बिहार की इसी धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है। बिहार की धरती सेलिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है। आपको याद होगा पाकिस्तान हमपर ड्रोन और मिसाइल चला रहा था। औश्र भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई। साथियों ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है। अब भारत में आतंकी हमला कर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी। साथियों बिहार का तेज विकास एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए आज बिहार चौतरफा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बीते वर्षों में पुरानी समस्याओं के समाधान किए गए साथ ही नई तरक्की के रास्ते भी बनाए गए। आप याद कीजिए लालटेन राज्य में बिहार किस दुर्दशा में था। यह क्षेत्र लाल आतंक से जकड़ा था। माओवादियों की वजह से शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था। हजारों गांवों में बिजली के खंभे नहीं पहुंचे थे। लालटेन वालों ने पूरे बिहार के भविष्यको अंधेरे में धकेल दिया था। न शिक्षा थी न रोशनी। कईपीढ़ियों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया था। आरजेडी के लोग के बिहार लोगों को सिर्फ वोट बैंक मानते हैं। उन्हें गरीबों के मान-सम्मान और सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। कांग्रेस की बिहार के लोगों के प्रति यह नफरत औश्र घृणा कोई नहीं भूल सकता। बिहार की एनडीए सरकार कांग्रेस और इंडी गठबंधन के इस नफरती अभियान का जवाब दे रही है। बिहार के बेटे-बेटियों को यहीं पर रोजगार औश्र सम्मान की जिंदगी मिले। मां-बाप की वे देखभाल कर सकें। इसी सोच के साथ हम काम कर रहे हैं। बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब गया में तैयार हो रहा है। टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण गया में चल रहा है। भागलपुर के पीरपैंती में भी नया थर्मल पावर बनेगा। इन पावर प्लांट से बिहार में बिजली की आपूर्ति बढ़ेगी। जब विद्युत उत्पादन बढ़ेगा तो घरों और उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा बिजली मिल सकेगी। इससे रोजगार का अवसर बढ़ेगा। बिहार के नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के लिए नीतीश जी ने अभियान चलाया है। नीतीश जी के कारण ही शिक्षक पात्रता परीक्षा भी पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। यहां के युवाओं को रोजगार देने और पलायन रोकने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 15 अगस्त से पीएम विकसित भारत योजना लागू हुई है। इसके तहत युवाओं को निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पर केंद्र सरकार अपने पास से 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस योजना का बहुत बड़ा लाभ बिहार के युवाओं को होगा। हमारे देश में कांग्रेस व आरजेडी की सरकारों ने जनता के पैसों का कभी मोल नहीं समझा। इनके लिए जनता के पैसे का मतलब खुद की तिजोरी भरना रहा है। इसलिए कांग्रेस-राजद की सरकार में सालों-साल तक योजनाएं पूरी नही होती थी। कोई योजना जितनी लटकती थी उतना उसमें ये पैसे कमा लेते थे। अब इस सोच को भी एनडीए सरकार ने बदल दिया है। अब शिलान्यास के बाद कोशिश होती है। जल्द से जल्द समयसीमा में काम को पूरा करने के लिए सफल प्रयास किया जाए।आज का यह कार्यक्रम इसका एक शानदार उदाहरण है। सिमरिया ब्रिज के शिलान्यास का सौभाग्य बिहार के लोगों ने मुझे दिया। आज उसका लोकार्पण करने का मौका भी मुझे दिया गया है। यह कुछ शहरों नहीं बल्कि पूरे उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने का काम करेगा। जो पहले गांधी सेतू को पारकर 150 किमी का लंबा चक्कर काटते थे। उन्हें अब कम दूरी तय करनी होगी। इससे व्यवसाय को लाभ पहुंचेगा। विकास की नींव एनडीए सरकार में रखी जाती है। डबल इंजन सरकार रेलवे के विकास के लिए भी काम कर रही है। अमृत भारत योजना के तहत गयाजी रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। इससे यात्रियों को गयाजी रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगा। गया से सासाराम, कानपुर होते हुए दिल्ली तक का कनेक्शन यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए आयाम पैदा कर रहा है। 2014 से पीएम के तौर पर शुरु हुआ सेवा कार्य निरंतर जारी है। इतने वर्षों में हमारी सरकार पर एक भी दाग नहीं लगा। जबकि कांग्रेस के सरकार के भ्रष्टाचार की लंबी लिस्ट है। आरजेडी का भ्रष्टाचार तो बच्चा-बच्चा जानता है। आज कानून है कि किसी भी सरकारी कर्मी 50 घंटे तक हिरासत में रह गया तो वह स्वत: निलंबित हो जाता है। लेकिन अगर कोई सीएम, पीएम व मंत्री है तो वह जेल में रहकर भी सत्ता का सुख पा सकता है। यह कैसे हो सकता है। पहले की सरकार में जेल से ही फाइलों पर साइन किए जा रहे थे और सरकारी आदेश निकाले जा रहे थे। नेताओं का यह रवैया रहेगा तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है। संविधान हर जनप्रतिनिधि से इमानदारी और पारदर्शिता की उम्मीद करता है। हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते हैं। इसलिए एनडीए भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए ऐसा कानून लाई है, जिसके दायरे में पीएम, सीएम व मंत्री भी हैं। जब यह कानून बन जाएगा तो पीएम-सीएम व मंत्रियों को गिरफ्तारी के 30 दिनों के अंदर जमानत लेनी होगी। अगर जमानत नहीं मिली तो उसे कुर्सी छोड़नी होगी। जो जेल जाए उसे कुर्सी छोड़नी चाहिए या नहीं? इसलिए ऐसा सख्त कानून बनाने की तरफ हमारी सरकार अग्रसर है। लेकिन ये राजद, कांग्रेस व लेफ्ट वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। ये बहुत गुस्से में हैं। कौन नहीं जानता उनको किस बात का डर है। जिसने पाप किया होता है वह अपने पाप को दूसरों से छिपाता है। लेकिन, खुद तो भीतर से जानता है कि उसने क्या खेल खेला है। राजद-कांग्रेस वाले कुछ बेल पर हैं। कोई अदालत का चक्कर काट रहा है। जो जमानत पर बाहर घूम रहे हैं वह कानून का विरोध कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि अगर यह कानून बन गया तो उनके सभी सपने चकनाचूर हो जाएंगे। इसलिए ये लोग सुबह-शाम मोदी को भांति-भांति की गाली दे रहे हैं। राजेंद्र बाबू और बाबा साहब ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि सत्ता के भूखे लोग भ्रष्टाचार करेंगे औश्र जेल जाने के बाद भी कुर्सी से चिपके रहेंगे। अब भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे औश्र उनकी कूर्सी भी जाएगी। भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने का संकल्प देश के लोगों का है। यह पूरा होकर रहेगा। देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। बिहार के सीमावर्ती जिलों में तेजी से डेमोग्राफी बदल रही है। इसलिए एनडीए सरकार ने तय किया है कि देश का भविष्य घुसपैठियों को नहीं तय करने देंगे। घुसपैठियों को बिहार के युवाओं का रोजगार नहीं छिनने देंगे। जिन सुविधाओं पर भारतीयों का अधिकार है। उसपर घुसपैठियों काे डाका नहीं डालने देंगे। बहुत जल्द डेमोग्राफी सर्वे का कार्य शुरु होगा। हम हर घुसपैठी को देश से बाहर करके रहेंगे। क्या घुसपैठिए आपका रोजगार छिन लें और आपकी जमीन पर कब्जा कर लें यह मंजूर है। कांग्रेस अौर राजद ने बिहार के लोगों का हक छिनकर घुसपैठियों को देना चाहते हैं। एनडीए को हराने के लिए कांग्रेस-राजद कितना भी नीचे जा सकते हैं। इसलिए बिहार के लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। हमें बिहार को कांग्रेस-राजद की बुरी नजर से बचाकर रखना है। बिहार के लिए यह समय बेहद खास है। बिहार के लोगों के सपने पूरे हो। यहां के लोगों की उम्मीदों को नई उड़ान मिले। इसके लिए डबल इंजन की सरकार लगातार मेहनत कर रही है। आज का कार्यक्रम इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैं एक बार फिर इन परियोजनाओं के लिए बिहार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।