ऋतुराज सिन्हा को शाहाबाद और मगध का चुनाव प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, नेताओं ने कहा -शाहाबाद के सपूत को मिली जिम्मेदारियों को लक्ष्य तक पहुँचाने में जान की बाजी लगा देंगे

देश

आरा कार्यालय
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शाहाबाद और मगध प्रक्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किये जाने पर भोजपुर और शाहाबाद जनपद के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जमीन से जुड़े उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर छा गई है. सभी ने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा को बधाई दी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है.

खासकर भोजपुर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तो अपनी मिट्टी के इस लाल को शाहाबाद की 22 सीटों और मगध की 26 विधानसभा सीटों पर मिलाकर कुल 48 विधानसभा सीटों पर एनडीए का विजय पताका लहराने की मिली जिम्मेवारी को बहुत ही खास बताया है.

भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.आरके सिन्हा के भोजपुर जिला प्रतिनिधि डॉ. सुरेन्द्र सागर ने नव नियुक्त शाहाबाद और मगध प्रक्षेत्र के चुनाव प्रभारी ऋतुराज सिन्हा को बधाई दी है और कहा है कि पिछले कुछ सालों से लगातार ऋतुराज सिन्हा ने इन सभी सीटों पर भाजपा और एनडीए की जीत के लिए बूथ लेवल तक पहुँच कर कार्य किया है और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की रणनीति का मंत्र दिया है. कार्यकर्ताओं को समय समय पर प्रशिक्षित किया है. इसके साथ ही उन्होंने शाहाबाद और मगध प्रक्षेत्र के कई विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर बड़े स्तर पर भी कार्य किये हैं और इस बार यहां की सभी सीटों पर विजय पताका लहराने की रणनीति बनाई है. हाल ही में कार्यकर्ता सम्मेलनों के दौरान उन्होंने इन्ही क्षेत्रों में ताकत झोंकी और एनडीए की जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरे. कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतो- चुनाव जीतो का मंत्र भी दिया. डॉ. सुरेन्द्र सागर ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव -2025 के चुनाव में शाहाबाद और मगध प्रक्षेत्र से जुड़े एक एक सीट जीतने के लिए जी जान लगा देंगे. जान की बाजी लगा देंगे.उन्होंने कहा कि शाहाबाद जनपद के सपूत और भोजपुर की मिट्टी के लाल ऋतुराज सिन्हा को जो जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौंपी है उसे भाजपा कार्यकर्ताओं के मजबूत इरादों के दम पर शत प्रतिशत जीत में बदलकर नया इतिहास बनाये जायेंगे.

भोजपुर की मिट्टी के लाल हैं ऋतुराज सिन्हा, जिलेवासियों को ऋतुराज पर है गर्व – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाली पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी में बिहार से एकमात्र पदाधिकारी के रूप में ऋतुराज सिन्हा को ही संगठन की अहम जिम्मेदारी मिली है. वे राष्ट्रीय मंत्री के पद पर रहते हुए लगातार दूसरे कार्यकाल का सफर तय कर रहे हैं. उन्हें भाजपा के भीतर कुशल संगठन के नेतृत्वकर्ता और बेहतर चुनाव प्रबंधन का रणनीतिकार भी माना जाता है. यही वजह है कि उन्हें नॉर्थ ईस्ट राज्यों का प्रभारी भी बनाया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चुनाव प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी भी उन्हें मिली थी. सबसे बड़ी बात यह है कि ऋतुराज सिन्हा मूल रूप से भोजपुर जिले के ही कोइलवर प्रखंड के बहियारा गांव के निवासी हैं और भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के पुत्र हैं. ऋतुराज सिन्हा ने अपने संघर्षो के दम पर और संगठन में कुशल नेतृत्वकर्ता एवं बेहतर चुनाव प्रबंधन के दम पर भाजपा में ये मुकाम हासिल किया है.

ऋतुराज सिन्हा को चुनाव प्रभारी बनाये जाने पर बधाइयों का ताँता –
भाजपा के नेता दीपक सिंह, शशि शेखर सिंह, लव पाण्डेय, विभू जैन, प्रकाश सिंह, आदित्य सिंह आदि, हर्षवर्धन सिंह, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र शुक्ला, अभय सिंह, प्रतीक विराट, मंगलम पाण्डेय, अमलेश कुशवाहा, मिथिलेश पासवान, डॉ. संदीप कुमार सिन्हा, प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा, सौरव श्रीवास्तव, रिंकू सिन्हा, रवि मोहन सिन्हा, मृत्युजय वर्मा, दुर्गेश नंदन वर्मा उर्फ डी. राजन, रजनीश कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार कुशवाहा, शैलेश कुमार सिंह गुड्डू, वीकेएसयू के छात्र नेता अनिरुद्ध सिंह, प्रकाश सिंह, गोपालजी तिवारी सहित कई नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाहाबाद और मगध प्रक्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा को बधाई दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *