रामानंदी यज्ञानंद मेमोरियल दी इंडियन पब्लिक स्कूल बहियारा के बच्चों ने सुना पीएम मोदी का संवाद,पूर्व सांसद आरके सिन्हा के आवास पर “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल

देश

शाहाबाद ब्यूरो, आरा कार्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विद्यार्थियों के साथ अपने लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” के 9 वें एडीशन से भोजपुर के स्कूली बच्चे भी टीवी के माध्यम से जुड़े और प्रधानमंत्री मोदी के सुझावों को सुना। देश भर से आए बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर “परीक्षा पे चर्चा” के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को जीवन में आत्मसात कर आने वाले साल 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने का स्कूली बच्चों ने शपथ भी लिया। भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड स्थित बहियारा गांव में पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की अध्यक्षता में और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के वरीय सदस्य सत्येंद्र किशोर सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित रामानंदी यज्ञानंद मेमोरियल दी इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चे शुक्रवार को आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए टीवी और मोबाईल फोन से जुड़े। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बंदना सिन्हा की देखरेख में पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के आवास से जुड़े उनके संसदीय कक्ष में एकत्रित होकर स्कूल के बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में उनके बताए रास्तों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।विद्यालय की छात्रा आराध्या, अंजली, सृष्टी, योगिता, निहारिका, साक्षी और छात्र यश, शशांक, रौशन, सागर, शुभम, और शिवम सहित कई छात्र छात्राओं ने पीएम मोदी के “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम से जुड़े और उनकी पूरी बातों को सुना। इस दौरान छात्रों के सवाल और पीएम मोदी के जवाब सुनकर भी बच्चे खूब खुश हुए और पीएम मोदी की बातों को सुनकर आने वाले दिनों में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार में अपनी भूमिका निभाने का प्रण लिया।स्कूल की छात्रा आराध्या ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी चीजें छोड़कर स्वदेशी अपनाने की बात कही। अगले 25 सालों में बच्चों से देश के विकास में अपना योगदान देने और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका तय करने का सुझाव भी दिया।छात्रा सृष्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की आजादी का सपना दिल में रखकर भगत सिंह 25-30 साल पहले ही फांसी पर झूल गए और अंततः उनकी तैयार की गई पृष्ठभूमि ने देश को आजादी दिलाई।सृष्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को जीवन में आत्मसात करेंगे और अभी से ही विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका तय करेंगे और 35-40 साल के होते होते पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।छात्र शशांक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सुझावों को जीवन में अपनाएंगे और मार्क्स कितने आए इसकी परवाह किये बिना इस दिशा में आगे बढ़ेंगे कि पढ़ाई का हमारे जीवन पर क्या असर पड़ा।मार्क्स और पढ़ाई इन दोनों के बीच संतुलन भी बनाएंगे।छात्र शुभम ने प्रधानमंत्री मोदी की इस चर्चा को जन आंदोलन बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी का यह संवाद कार्यक्रम स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास, पॉजिटिविटी और एक कंस्ट्रक्टिव सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करता है।छात्रा अंजली ने भी इस कार्यक्रम को बच्चों के भविष्य निर्माण के साथ साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए मिल का पत्थर बताया और कहा कि परीक्षा के पूर्व के तनावों को खत्म करने और परीक्षा के भय को दिल से समाप्त करने की दिशा में भी पीएम मोदी की यह पहल दूरगामी परिणाम देने वाला है।

स्कूली बच्चों ने पीएम मोदी के कौशल विकास, स्वरोजगार,तनाव और घबराहट छोड़ परीक्षा की परेशानियों से मुक्त होने के लिए तैयार होने के मूलमंत्र सहित कई सुझावों को नोट भी किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका गोल्डी कुमारी, सोनालिका कुमारी, प्रियंका श्रीवास्तव,शिक्षक नीरज कुमार सिन्हा, कन्हैया कुमार, शिक्षिका पायल कुमारी, चांदनी कुमारी,रिया शर्मा,पीआरओ अखिलेश मिश्रा और कार्यालय सहायक राम अनुज भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *