आरा में अखंड ज्योत गंगा रथ यात्रा का मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्वागत

देश

शाहाबाद ब्यूरो
गंगोत्री से गंगासागर तक की यात्रा पर निकली श्री श्री अखंड ज्योत गंगा रथ यात्रा के चौदहवें दिन आरा आगमन पर आरा के विधायक और बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं श्रमिक कल्याण और युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने आरती उतार कर स्वागत किया और गंगा चरण पादुका का दर्शन कर पूजा अर्चना की।

आरा शहरी क्षेत्र के रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर के सामने पहुंचे अखंड ज्योत गंगा रथ यात्रा का स्वागत और अभिन्दन करते हुए बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक की अखंड ज्योत गंगा रथ यात्रा भारत की सनातन और संस्कृति को मजबूत करते हुए हिन्दुओं को एक सूत्र में बाँधने की दिशा में सफलता का एक अध्याय पूरा करेगा। माँ गंगा की अविरल धारा और जीवन दायिनी गंगा ही हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत है। गंगा हमारी पहचान है जो जीवन को प्रकृति के साथ रहना और जीना सिखाती है।

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक की यह यात्रा भारत को एक सूत्र में बांधकर हिंदुत्व और सनातन की जड़ों को और अधिक मजबूत करेगी।

आरा पहुंची इस अखंड ज्योत गंगा रथ यात्रा के आरा आगमन पर स्वागत, अभिनंदन और पूजा अर्चना के मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराम सिंह, राम दिनेश यादव, गुड्डू सिंह बबुआन,शंभू चौरसिया, डॉ. संदीप कुमार, नवीन प्रकाश, किरण सिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *