
शाहाबाद ब्यूरो
तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज आरा में शुक्रवार को शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव सम्पन्न हुआ। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त कॉलेज के यूआर और एसपी जैन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार सिन्हा की देखरेख में कॉलेज में हुए टीआर के चुनाव में तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज की भौतिकी विभाग की शिक्षिका प्रो. डॉ. शीला कुमारी को निर्विरोध शिक्षक प्रतिनिधि चुन लिया गया। डॉ. शीला कुमारी के विरोध में किसी भी शिक्षक ने इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया था। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.डॉ. सियामती राय की उपस्थिति में यूआर प्रो. डॉ. राजेश कुमार सिन्हा द्वारा नव निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. शीला कुमारी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर इंदु तपेश्वर महिला कॉलेज बिक्रमगंज के प्राचार्य प्रो. डॉ. विनोद कुमार सिंह,सत्यदेव सिंह,सुनील कुमार सिंह, डॉ. कुमारी इन्द्राणी, डॉ. रागिनी कुमारी, डॉ.सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रो.सीमा कुमारी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मीना सिंह, डॉ.अनुभा सिंह,प्रो.डॉ.अशोक कुमार सिंह, प्रो. कृष्णा सिंह, प्रो. सुमन सिंह, प्रो. सुरेश सिंह, प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी गोपाल शरण सिंह, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो. अंजू कुमारी, प्रो. मीना कुमारी, प्रो. कुमारी माया, प्रो. कल्याणी सिंह, प्रो. उमा कांति शुक्ला, शैलेश कुमार सिंह, निशु कुमारी सहित कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। सभी शिक्षकों एवं कर्मियों ने नव निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधि को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय, आरा के सचिव और पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी नव निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. शीला कुमारी को बधाई और शुभकामनाएं दी है और कहा है कि कॉलेज के उतरोत्तर विकास में उनका हर संभव सहयोग उनकी ओर से निरंतर मिलता रहेगा।

