बालश्रम रोकने के उपायों पर छात्राओं ने किया कविता पाठ

देश

  • बालश्रम रोकने के लिए छात्राओं ने कविता पाठ के माध्यम से किया जागरूक

डुमरांव:महारानी उषारानी +उच्च विद्यालय डुमरांव में बालश्रम की रोकथाम के उपायों के प्रति छात्राओं में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए बालश्रम के दुष्परिणामों एवं इसकी रोकथाम से सम्बंधित कविताओं का पाठ किया गया।यह कार्यक्रम माननीय पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष काजल झाब एवं अवर न्यायाधीश सह सचिव नेहा दयाल के दिशा निर्देश पर पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
पैनल अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बालश्रम बच्चों के शारीरिक,मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में बाधक है।बच्चों को श्रम सेमुक्त कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।अभियान के दौरान छात्राओं को कविता पाठ के माध्यम से बालश्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
छात्राओं ने बालश्रम के दुष्परिणामों एवं बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर आधारित कविताओं का पथ कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।कविता के माध्यम से छात्राओं ने कहा कि बच्चों का स्थान कार्यस्थल पर नहींबल्कि विद्यालय है।
विद्यालय प्राचार्य रवि प्रभात ने कार्यक्रम मि सरहना करते हुए कहा कि बालश्रम रोकथाम के लिए कानूनी जागरूकता के साथ सामाजिक चेतना भी आवश्यक है।कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं सहित अन्य कर्मीयों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में बालश्रम मुक्त समाज के निर्माण तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया।सुनील कुमार, पल्लवी,पूजा,नेहा कुमारी,शबनम जहां उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *