गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ

देश धर्म ज्योतिष

पटना, 11 अक्टूबर,2026: गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आज विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्र का शुभारंभ किया गया।

इस पावन अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने आज से प्रारंभ शारदीय नवरात्र में गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी स्थित परमेश्वरी भवन में काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा संपन्न होने वाले चंडी पाठ का संकल्प दिया। और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की। इस मौके पर सत्यप्रकाश पाण्डेय, ऋषिकेश रंजन झा, मुकेश रंजन झा,ओम तिवारी, आचार्य डॉ नर्मदेश्वर कुमार मिश्र, ओंकार पांडेय, द्विवेदी, अमन दुबे,अजय मिश्रा दुर्गा सप्तशती पाठ में शामिल रहे।

कलश स्थापना के पश्चात प्रो. नंदन ने माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित पुजारियों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया।

इस अवसर पर प्रो. नंदन ने कहा कि नवरात्र शक्ति की उपासना का पर्व है। कलश स्थापना आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। माँ दुर्गा की नौ दिनों तक की आराधना से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं और शक्ति का संचार होता है।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर न्यास के सदस्य, पुजारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *