समाज के विकास के लिए सबको चुनाव में वोटिंग करने की है जरुरतः कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा

देश

  • अभाकाम के द्वारा नवनिर्वाचित मेयर-डिप्टी मेयर का किया गया सम्मान

गयाः अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की गया इकाई के युवा संभाग द्वारा गया महानगर के बिसार तालाब स्थित होटल गर्व में नवनिर्वाचित मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर चिंता देवी का स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इनके अलावे कायस्थ समाज से आने वाले वार्ड-39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा, वार्ड-41 के पार्षद अंजना श्रीवास्तव, वार्ड-42 के पार्षद राजीव कुमार सिन्हा का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर किंग मेकर अखौरी ओंकार नाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पहली बार गया की धरती पर सामाजिक समरसता की गंगा बहायी गई है। हम कायस्थ समाज के लोगों ने मिलकर मेयर और डिप्टी मेयर को आगे कर विजेता बनाने में बड़ी भूमिका निभायी है। समाज के आखिरी पायदान पर खड़ा होकर नगर निगम हर किसी के लिए काम करता है और कभी उसके कर्मचारी की भूमिका में रहने वाले अब उसका नेतृत्व करेंगे यह हमारे लिए भी गर्व की बात है। नगर निगम और आम पब्लिक की जमीनी हकीकत को जानने वाले लोगों को यह जिम्मेदारी देकर गया के विकास की इबारत लिखने का काम करेगा।

वहीं मंच का संचालन कर रहे युवा उद्योगपति कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 32 वर्षों के इतिहास में गया की धरती पर पहली बार मोहन श्रीवास्तव जी ने जो नव प्रयोग किया है वह प्रशंसनीय है। गया नगर निगम का चुनाव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हुआ। इसमें कई लोगों ने राजनीतिक गोटियां सेंकने की कोशिश उन्होंने आगे कहा कि अगर हम गया का विकास चाहते हैं अपने समाज का विकास चाहते हैं तो इसके लिए खुद ही आगे आना होगा। हम कायस्थों को एकजुट होकर 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा के होने वाले चुनाव में अपने घरों से निकलकर वोटिंग कर अपनी चट्टानी एकता को दिखाना होगा। अगर हमलोग अपने वोट को नहीं करेंगे तो हमारा नेतृत्व हमेशा कोई और करेगा और हम हमेशा हाशिए पर रह जाएंगे। जिस बिहार की भूमि से जेपी ने 1974 में दिल्ली के सिंहासन को हिला दिया था। आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा ने संविधान निर्माण में भूमिका निभायी, स्वामी विवेकानंद ने अपने अध्यात्मिक विद्वता से पूरी दुनिया को परिचय कराया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत के बाहर जाकर देश की आजादी के लिए अलख जगाए, हम उनके वंशज हैं। एक बार फिर से जरुरत है आपसी विभेद मिटाकर एकजुट होने की और समाज को एक नई दिशा देने कि ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों का भी उत्थान हो सके। मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर चिंता देवी, वार्ड-39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा, वार्ड-41 के पार्षद अंजना श्रीवास्तव, वार्ड-42 के पार्षद राजीव कुमार सिन्हा को मैं बधाई देता हूं और इनसे यही उम्मीद करता हूं कि जिस प्रकार गया की जनता ने आप पर भरोसा जताया है उसको पूरी निष्ठा के साथ निष्पादित करने का काम कीजिएगा।

मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री श्याम रजक ने अपने संबोधन में कहा कि गया की धरती पर कायस्थ एकजुटता ने मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर चिंता देवी को नेतृत्व देकर अपनी महानता को दर्शाने का काम किया। इसके लिए हम इस समाज को बधाई देता हूं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो.रंजीत कुमार वर्मा ने कहा कि हमारा समाज हमेशा से हर तबके के विकास के लिए काम करता है। हम किसी से कोई भेद नहीं रखते हैं लेकिन हमें अपने समाज के विकास के लिए भी काम करने की जरुरत है।

स्वागत समारोह में डॉ. मनोज कुमार, रीता सिन्हा, विपिन कुमार, दिलीप कुमार, विपिन कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, रिंकु सिन्हा, विकास कुमार, राजीव रंजन, किशन राज, सानू, अभिनव, आलोक कुमार, मितांभरा लोहड़े, रंजन, मीना सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *