केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी ऋतुराज सिन्हा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा,शाहाबाद जनपद से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बने पहले राजनेता को मिली वाई प्लस की सुरक्षा

देश


डॉ. सुरेन्द्र सागर
पुराने शाहाबाद जनपद से पहली बार भारतीय जनता पार्टी जैसी देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री बनने का गौरव हासिल कर भोजपुर, शाहाबाद और बिहार के नाम का शान से परचम लहराने वाले देश के तेजतर्रार युवा नेता ऋतुराज सिन्हा को केंद्र सरकार ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है।शाहाबाद जनपद के लिए एक बार फिर यह पहला मौका है जब किसी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भोजपुर की मिट्टी के लाल ऋतुराज सिन्हा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने का भोजपुर और शाहाबाद जनपद के लोगों ने स्वागत किया है और कहा है कि ऋतुराज सिन्हा ने नॉर्थ ईस्ट जैसे राज्यों में धुंआधार दौरा कर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत की जो रणनीति बनाई है उससे विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है।ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था जरूरी हो गई थी।
आरा शहरी क्षेत्र के निवासी और जगजीवन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सच्चिदानन्द सहाय ने कहा कि ऋतुराज सिन्हा देश के उभरते युवा नेता हैं और उनसे पार्टी और देश को बड़ी उम्मीदें हैं।देश के विकास में ऋतुराज सिन्हा जैसे नेताओं की आने वाले दिनों में बड़ी भूमिका सामने आने वाली है।ऐसे में नॉर्थ ईस्ट जैसे राज्यों के सह संयोजक के रूप में चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के खिंचे गए लकीर से विरोधियों की नींद उड़ गई है और केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर कदम उठाए हैं जिसकी चारो तरफ प्रशंसा हो रही है।
बड़हरा के एकौना निवासी और पूर्व जिला पार्षद वीर बहादुर सिंह ने कहा कि भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखण्ड स्थित बहियारा गांव के निवासी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा देश की राजनीति को नई दिशा दे रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सपनो को पूरा करने को लेकर नॉर्थ ईस्ट प्रदेश में जान की परवाह किये बिना धुंआधार तूफानी दौरे कर रहे हैं।नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के सह संयोजक के रूप में उनकी बनाई गई रणनीति से भाजपा लगातार जीत की ओर आगे बढ़ रही है।ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान कर दूरदर्शी कदम उठाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के पैतृक गांव बहियारा के निवासी और भाजपा नेता प्रभात कुमार ने भी उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देने का स्वागत किया है और कहा कि बहियारा जैसे गांव से आगे बढ़ कर ऋतुराज सिन्हा न सिर्फ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बने,नॉर्थ ईस्ट जैसे राज्यों के सह संयोजक बने बल्कि देश की राजनीति को भी नई दिशा दी है।
ऋतुराज सिन्हा के राजनीति में आगे बढ़ते जाने और भाजपा के सांगठनिक आधार को मजबूत बनाने में मिल रही सफलता उन सैकड़ों हजारों कार्यकर्ताओ के बीच एक नई उम्मीद की किरण है जो अपने संघर्षों से एक कार्यकर्ता से राजनीति की ऊंचाईयों पर पहुंचने का सपना देखता है।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री के रूप में गत राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की तरफ से ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव प्रबन्धन समिति का सदस्य भी बनाया गया था।राष्ट्रपति चुनाव प्रबन्धन समिति के सदस्य बनाये जाने के बाद भी शाहाबाद जनपद के लोगों में खुशी की लहर थी और अब केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने के बाद भी शाहाबाद जनपद के लोगों में खुशी की लहर है।
लोगों का कहना है कि यह पहला मौका है जब शाहाबाद की धरती से पहली बार ऋतुराज सिन्हा देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनाये गए और यह पहला मौका है जब शाहाबाद जनपद से ऋतुराज सिन्हा को केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देने के नोटिफिकेशन जारी होते ही भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलते ही सीआईएसएफ के कमांडो ने ऋतुराज सिन्हा के सुरक्षा की कमान संभाल ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *