प्रतिदिन राज्य में हत्यायें, सरकार फिर भी मौन- विजय कुमार सिन्हा

देश

बिहार को बंगाल की राह पर ले जा रही है सरकार,

राज्य में हत्याओं का दौर, सरकार को बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं,

राजद का साथ, हत्याओं के लिए कुख्यात,

जंगलराज की गिरफ्त में बिहार की सरकार,

पटना, 25 जुलाई 2023

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में चल रहे हत्याओं का दौर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार बिहार को भी बंगाल के राह पर लेकर चल रही है।यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो राज्य सरकार को तुरंत गद्दी छोड़ देना चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिन से राज्य में चल रहे हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन लगभग 10 व्यक्ति अपराधियों की गोली से मारे जा रहे हैं। समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बाँका पूर्णिया, छपरा और शेखपुरा में आज लोगों की हत्या हुई है। कुल वारदातों से तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में हुई दर्जनों हत्या का कोई संज्ञान नहीं लिया है। प्रशासन अथवा पुलिस के अधिकारियों से इन मामलों पर कोई बैठक नहीं की गई है। राजधानी पटना में सरेआम हो रही हत्या को भी पुलिस रोक नहीं पा रही है। हरके हत्या के बाद पुलिस का बयान आता है कि जाँच जारी है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राजद के साथ जब भी सरकार बनती है तो राज्य में अपराधी बेलगाम हो जाते हैं। पुलिस का भय नहीं रहता है। निर्भीक होकर वे हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं। राज्य एक बार फिर जंगलराज की गिरफ्त में पहुँच गया है। इस बुरे दौर से निकलने के लिए राज्य की जनता परेशान है।
श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा इनके जंगलराज को उखाड़ फेकने के लिए संकल्पित है। राज्य की जनता के सहयोग से इनको सत्ता से बाहर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *