ऋतुराज सिन्हा पर पीएम मोदी ने फिर जताया भरोसा,बनाये गए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

Uncategorized

डॉ. सुरेन्द्र सागर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों के नए सिरे से मनोनयन की घोषणा कर दी है।बिहार से एक बार फिर राष्ट्रीय कमिटी में ऋतुराज सिन्हा को जगह मिली है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर बिहार के इस युवा चेहरे पर भरोसा जताया है और उन्हें राष्ट्रीय सचिव की अहम जिम्मेदारी मिली है।ऋतुराज सिन्हा बिहार से अकेले वह चेहरा हैं जिन्हें राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में जगह मिली है।
इससे पहले भी ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया था और तब उन्हें नॉर्थ ईस्ट राज्यों का सह संयोजक भी बनाया गया था।नॉर्थ ईस्ट राज्यों का सह संयोजक रहते ऋतुराज सिन्हा ने वहां के कुछ राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
यहीं नही राष्ट्रपति के चुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाये जाने के बाद देश भर में दौरा और कुशल रणनीति बनाकर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राष्ट्रीय मंत्री रहते उन्होंने अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी को गांव गांव तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं से पार्टी को लैस करने में किया।
उनकी कार्य क्षमता से प्रभावित होकर कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें देश का रियल हीरो बताया था।
भोजपुर की मिट्टी के लाल और बिहार के धरती पुत्र ऋतुराज सिन्हा अब केंद्रीय पदाधिकारियों के बीच सूर्य की तरह बिहार का चमकते हुए चेहरे के तौर पर प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित पदाधिकारियों की सूची में बिहार से ऋतुराज सिन्हा का अकेला नाम है।
ऋतुराज सिन्हा भाजपा के संगठन में इतनी ऊंचाइयों तक ऐसे ही नही पहुंचे बल्कि अपनी ऊर्जा,अपने कार्य और अपनी प्रतिभा के दम पर वहां तक का सफर उन्होंने तय किया है।
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से लेकर अब तक के उनके प्रधानमंत्रित्व काल मे हुए ऐतिहासिक फैसलों को जनता के बीच ले जाने में ऋतुराज सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।पीएम मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों और नीतियों को गांव गांव तक पहुंचाने में उनका योगदान है।पीएम मोदी ने जब नोटबन्दी का फैसला लिया और जब कम समय मे नए नोटों को बैंकों और एटीएम के माध्यम से देश के लोगों तक पहुंचाने की चुनौती आई तब ऋतुराज सिन्हा ने दिन रात एक करके अपनी निजी सुरक्षा एजेंसी की कैश वैन के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर देश के हर शहर तक नए नोट पहुंचाकर इतिहास रच दिया। जब वैश्विक महामारी कोरोना का दौर आया तब भी ऋतुराज सिन्हा ने अपने देश भर के कार्यालयों को सुविधा केंद्र में बदल कर लोगों को रहने और खाने पीने की सुविधाएं दी।रातों रात पूरे देश के रेलवे स्टेशन,बस अड्डों,मॉल,सार्वजनिक स्थल,बड़े बड़े बाजार आदि को अपनी निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों के माध्यम से सेनेटाइज कराकर देश के लोगों की जान बचाने में अपना योगदान दिया।
ऐसे ऊर्जावान चेहरे को बिहार से एक बार फिर राष्ट्रीय सचिव बनाकर पार्टी ने उन पर अपना भरोसा जता दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *