चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग भारत की अभूतपूर्व सफलता : प्रो रणबीर नंदन

Uncategorized


पटना. पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने चंद्रयान 3 की सफलता पर इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत विश्व शक्ति बन चुका है। देश के हर नागरिक के लिए आज का दिन गर्व का विषय है।

प्रो नंदन ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और क़ाबिलियत ने अंतरिक्ष में भारत को सबसे आगे कर दिया है। साउथ पोल पर भारत की सफलता ने विज्ञान के नए रहस्यों से पर्दा हटाने की राह दिखा दी है।

उन्होंने कहा कि इसरो का यह पूरा मिशन इसलिए भी सफल हो सका है क्योंकि हमारे अनुभवी और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों ने असंभव मिशन को भी संभव करने के लिए हार नहीं मानी। और सफलता पूर्वक लैंडिंग ने भारत की ओर से अंतरिक्ष इतिहास में कीर्तिमान रच दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *