
शाहाबाद ब्यूरो
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और नॉर्थ ईस्ट राज्यों के सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने आनन्द विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट दुर्घटना ग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।उन्होंने कहा कि बक्सर के निकट रघुनाथपुर में हुई यह दुर्घटना हृदयविदारक है।हादसे में कुछ लोगों की मौत ने मन को विचलित कर दिया है।उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ उनकी पूरी संवेदना है।

