राजद के नेता लगातार सनातन धर्म पर कर रहे अनर्गल बयानबाजी,लालू की पार्टी पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह

देश

पटनाः केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ( Giriraj Singh ) ने राष्ट्रीय जनता दल(राजद) पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता लगातार सनातन धर्म पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि पार्टी के विधायक और मंत्री के द्वारा कभी रामायण पर टीका टिप्पणी की जाती है तो कभी माता दुर्गा पर यह अशोभनीय बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति सनातन धर्म के खिलाफत पर टिक गई है। बता दें कि राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह  ने मां दुर्गा को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म में कहा जाता है कि देवी दुर्गा की उत्पत्ति भगवान शिव ने की थी, दूसरी ओर दुर्गा को शिव की पत्नी भी बताया है तो ये कैसे हो सकता है, क्या भगवान शिव ने अपनी बेटी से शादी कर लिया था।

“मां दुर्गा काल्पनिक है”
राजद विधायक ने  मां दुर्गा पर विवादित टिप्पणी करते हुए  कहा कि मां दुर्गा काल्पनिक है। इस पूजा पर खर्च फिजूल है। उन्होंने ब्राह्मणों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ब्राह्मणों में न्यायिक चरित्र नहीं है। अंग्रेजों ने भी कानून बनाकर ब्राह्मणों को जज बनाने से इनकार किया था। इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी सवाल किया कि बताएं क्या मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था या फिर देवताओं ने मिलकर उसका वध नहीं हत्या करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *