इस वर्ष धनतेरस पर क्या लाएं घर, खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धर्म ज्योतिष


इस वर्ष 10 नवंबर, शुक्रवार के दिन धनतेरस मनाया जा रहा है। धन एवं वैभव के लिए इस दिन कुबेर देव की पूजा का विधान है। धनतेरस के शुभ दिन पर सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने की प्रथा रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है।

कब मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को शुक्रवार के दिन मनाया जायेगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इसी दिन सागर मंथन से अमृत कलश निकला था जिसे देवताओं के वैद्य धनवंतरी जी (अमृत कलश) लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए उत्तम स्वास्थ्य एवं रोग मुक्त होने के लिए इस दिन धनवंतरी जी की पूजा एवं उपासना होती है। इस दिन कुबेर देव की भी पूजा का विधान है। धन, वैभव एवं ऐश्वर्य के लिए इस दिन कुबेर देव की पूजा होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने की प्रथा रही है।

धनतेरस पर क्या घर लाएं
धनतेरस पर आप धातु से बना हुआ कोई भी जल का पात्र खरीद सकते हैं। इस दिन भगवान श्री गणेश जी और देवी लक्ष्मी मैया की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें। खील-बताशे, मिट्टी के दीपक अवश्य खरीदें। अंकों का बना हुआ धन का कोई यंत्र भी खरीद सकते हैं। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना बढ़ोतरी होती है।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- 10 नवंबर को धनतेरस पर सुबह 11.43 बजे से 12:26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

शुभ चौघड़िया- धनतेरस पर सुबह 11.59 बजे से दोपहर 01.22 बजे तक शुभ चौघड़िया होने के कारण अच्छा मुहूर्त है।

चर चौघड़िया- फिर शाम 04.07 बजे से शाम 05.30 बजे तक चर चौघड़िया के कारण भी खरीदारी करने के लिए अबूझ मुहूर्त रहेगा।

  • आचार्य मोहित पाण्डेय, लखनऊ
    ज्योतिष विज्ञान एवं भविष्य दर्शन।
    (Call/ WhatsApp- +91-7905669984)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *