समाज को बांटने औऱ राष्ट्र को कमजोर करने में लगा कांग्रेस गठबंधन—विजय कुमार सिन्हा।

देश

बिहारियों के अपमान पर नीतीश-तेजस्वी मौन क्यों, जबाब दें,

बिहारियों और सनातन धर्म को गाली दिलवाकर क्या सिद्ध करना चाहती है कांग्रेस गठबंधन,

सनातन का अपमान करने बाले डी एम के औऱ बिहार महागठबंधन सभी इंडी का हिस्सा,

सनातनों के संतानों का अपमान कर 125 करोड़ सनातनी पर कैसे करेगी इंडी गठबंधन शासन,

तुष्टिकरण की राजनीति भारतीय संस्कृति को मिटाने की विचारधारा, नहीं करेगा कोई भारतीय स्वीकार,

07 दिसंबर 2023

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के द्वारा बिहार के DNA पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौन क्यों हैं,उन्हें जबाब देना चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता से लेकर निचले स्तर के नेता दिन रात प्रधानमंत्री को गाली देते हैं। फिर सनातन धर्म और बिहारियों को गाली दिलवाते हैं।पिछले 9 वर्षों से कांग्रेस और गठबंधन के लोगों का गाली वाला अभियान लगातार चल रहा है। बिहारियों और सनातन धर्म को गाली दिलवाकर कांग्रेस गठबंधन क्या सिद्ध करना चाहती है?

श्री सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र ने सनातन को किस प्रकार बीमारी की संज्ञा देते हुए इसे ख़त्म करने की बात की, पूरा देश इससे अवगत है। अब उनके सांसद सेंथिल कुमार ने सनातन पर टिप्पणी की है।DMK भी इंडी गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस उन्हें क्यों नहीं रोकती है?

श्री सिन्हा ने कहा कि देश में आतंकवाद,संप्रदायवाद,जातिवाद,परिवारवाद और भ्रष्टाचार का जो बीज कांग्रेस ने बोया है उसके महिमा मंडन में इनके सहयोगी भी लग गए हैं। इन लोगों ने देश और राज्यों में लंबी अवधि तक सरकार चलायी है। फिर भी इनके पास कोई विजन नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन समाज को बांटने औऱ देश को कमजोर करने में लगा है।ये सोचते हैं कि 125 करोड़ सनातन के संतानों का अपमान भी करेंगे औऱ उनपर शासन भी करेंगे।ये कैसे सम्भव है। तुष्टिकरण के द्वारा जो ज़हर समाज में ये घोल रहे हैं,इससे देश कमज़ोर हो रहा है।राग तो ये धर्मनिरपेक्षता का अलापते हैं।पर वास्तविक रूप में ये देश विरोधी ताक़तों को आगे बढ़ाने और उनके मार्गदर्शन में लगे हैं।टुकड़ा-टुकड़ा गैंग के लोगों ने तो अब कांग्रेस में अपनी धाक जमा ली है औऱ पार्टी पर कब्जा भी कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *