बड़ा निक लागे राघव जी के गउवाँ” गीत का लोकार्पण केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी द्वारा किया गया

देश

आज दिनांक 10-जनवरी-2024 को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में पूज्य संत श्री रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा रचित एवं सुप्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव की आवाज में लोकगीत “बड़ा निक लागे राघव जी के गउवाँ” का लोकार्पण भारत सरकार की माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री संजय मयूख के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, मीडिया विभाग के संयोजक दानिश इक़बाल, लोक में राम के राष्ट्रीय संयोजक सुमीत श्रीवास्तव, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक अनमोल शोभित, सह-संयोजक विजय यादव, आई.टी. सेल संयोजक विकास मेहता, भाजपा नमो ऐप के प्रदेश संयोजक रितेश रंजन, भाजपा पूर्णिया जिला मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव, अक्षत प्रियेश, सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यालय मंत्री सुजीत कुमार सुमन, रवि केशरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *