बिहार के मुख्य सचिव बने ब्रजेश मेहरोत्रा, तो विकास आयुक्त बने चैतन्य प्रसाद

देश

पटना: सरकार ने ब्रजेश मेहरोत्रा को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वहीं चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
1989 बैच के अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा वर्तमान में राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त होने के अलावा, सामान्य प्रशासन और संसदीय मामलों के अतिरिक्त प्रभार के साथ राजस्व और भूमि सुधार के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। अधिसूचना के मुताबिक ब्रजेश मेहरोत्रा ने 4 मार्च को अपना कार्यभार संभाला। आमीर सुबहानी अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। मगर, उससे पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया। बिहार के नए मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। बिहार सरकार ने उन्हें 4 मार्च 2024 से राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया है। इसके अलावा विकास आयुक्त के पद पर चैतन्य प्रसाद की पोस्टिंग की गई है।अब इस पद पर 90 बैच के आइएएस अधिकारी चैतन्य प्रसाद को लाया गया है। वह वर्तमान में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर थे। चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त के साथ अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का अध्यक्ष सह सदस्य और जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *