एमवी गंगा विलास भारत को दुनिया के रिवर क्रूज मानचित्र में स्थान दिलाएगा: सोनोवाल

दिल्लीः  केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी में एमवी गंगा विलास के साथ दुनिया की सबसे लंबे रिवर क्रूज का शुभारंभ भारत के लिए रिवर क्रूज पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा। यह लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश […]

Continue Reading

भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम की बैठक, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में शामिल होंगे गोयल

दिल्लीः केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिकी व्यापार नीति फोरम में हिस्‍सा लेने के लिए 9 से 11 जनवरी, 2023 तक न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के पहले चरण में, श्री गोयल विख्‍यात बहुराष्ट्रीय उद्यमों के सीईओ के साथ परस्‍पर बातचीत करेंगे, सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, उद्योगपतियों […]

Continue Reading

भारत के पास अनुसंधान के मामले में वैश्विक स्तर पर प्रमुख राष्ट्र बनने की क्षमता है: मांडविया

दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भुवनेश्वर में आईसीएमआर- क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के उपभवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने आईसीएमआर स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और बीएसएल III प्रयोगशाला का शिलान्यास भी किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय स्वास्थ्य और […]

Continue Reading

जाति,राजनीति और आरक्षण तीनों एक दूसरे के पूरक हैं!

– मनोज कुमार श्रीवास्तव ब्रिटिश भारत में पहली जनसंख्या जनगणना 1872 में ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के अधीन हुई थी और अंतिम 1931 में हुई थी। 1872-1931 के बीच प्रत्येक जनगणना ने जाति आधारित आंकड़े एकत्रित  किये।भारत की जनगणना 2011 तक 15 बार की जा चुकी है।हालांकि भारत की पहली सम्पूर्ण जातीय जनगणना 1881 में […]

Continue Reading

टालस्टाय की प्रेरक कहानीः नियति बड़ी है

टालस्टाय ने एक छोटी सी कहानी लिखी है। मृत्यु के देवता ने अपने एक दूत को भेजा पृथ्वी पर। एक स्त्री मर गयी थी, उसकी आत्मा fको लाना था। देवदूत आया, लेकिन चिंता में पड़ गया। क्योंकि तीन छोटी-छोटी लड़कियां जुड़वां–एक अभी भी उस मृत स्त्री के स्तन से लगी है। एक चीख रही है, […]

Continue Reading

पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहने के अलावा बिहार-त्रिपुरा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार को निधन हो गया है. वे पिछले काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. पूर्व राज्यपाल का निधन प्रयागराज स्थित आवास पर रविवार की सुबह पांच हुआ. जिसके बाद उनका प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर शाम चार बजे अंतिम संस्कार होगा. […]

Continue Reading

शिक्षक समाज ने डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से किया परिवर्तन सभा का आगाजः जीवन कुमार

  डुमरांवः  शिक्षक समाज ने डुमराव से किया परिवर्तन सभा की आगाज। ये बातें गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सह भाजपा नेता जीवन कुमार ने डुमरांव में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों से मिले आशीर्वाद के बाद संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों को मुखिया के शिक्षक विधान परिषद के शिक्षक के नाम […]

Continue Reading

डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022: कृषि मंत्रालय की इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार पहल ने डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार जीता

दिल्लीः कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक प्रमुख पहल ई-नाम ने नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 में डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार जीता है। आज, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भारत की राष्ट्रपति,  द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. एन. विजय लक्ष्मी, संयुक्त सचिव, कृषि मंत्रालय को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे और संचार मंत्री और अन्‍य गणमान्य व्यक्तियों की […]

Continue Reading

एयरफोर्स और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जापान में संयुक्त वायु अभ्यास करने के लिए तैयार

  दिल्लीःभारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा जापान संयुक्त वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ आयोजित करने के लिए तैयार हैं। यह एक्सरसाइज जापान के हयाकुरी एयर बेस में 12 से जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 के बीच आयोजित होगी, जिसमें भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) भाग ले रहे हैं। संयुक्त अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय दल में चार सुखोई-30 एमकेआई, दो सी-17 और एक आईएल-78 विमान शामिल होंगे, जबकि जापानी एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स चार एफ-2 और चार एफ-15 विमानों के साथ भाग लेगा। जापान की राजधानी टोक्यो में 8 सितंबर 2022 को आयोजित दूसरी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय 2+2 बैठक के दौरान, भारत व जापान आपसी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने तथा अधिक सैन्य अभ्यासों में शामिल होने पर सहमत हुए थे, जिसमें यह पहला संयुक्त लड़ाकू जेट अभ्यास भी शामिल है, जो दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा सहयोग में बढ़ती हुई स्थिति को दर्शाता है। इस तरह यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने तथा रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्रारंभिक अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्ध अभ्यास आयोजित होंगे। दोनों वायु सेनाएं एक जटिल वातावरण में बहु-डोमेन हवाई युद्ध मिशन में शामिल होंगी और इस दौरान सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान भी होगा। दोनों पक्षों के विशेषज्ञ विभिन्न परिचालन पहलुओं पर अपनी निपुणता और दक्षता साझा करने के लिए भी चर्चा करेंगे। अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ दोस्ती के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को सशक्त करेगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्र बढ़ाएगा।

Continue Reading

नेताजी सुभाष की जयंती पर 23-24 जनवरी को सशस्त्र बलों जनजातीय नृत्य महोत्सव का आयोजन

दिल्लीः  गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के हिस्से के रूप में और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है) को मनाने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति तथा जनजातीय नृत्य महोत्सव ‘आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का’ 23 एवं 24 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय उत्सव के दौरान सशस्त्र बलों की क्षमता और भारत की जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट संस्कृति व सुंदरता का प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम के लिए मुफ्त टिकट www.bookmyshow.com पर उपलब्ध हैं। इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति (पैरामोटर ग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, हॉर्स शो, मोटर साइकिल डिस्प्ले, एयर वारियर ड्रिल, नेवी बैंड) और देश भर से आए आदिवासी कलाकारों का एक घंटे का पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन (खुखरी नृत्य, गतका, मल्लखंब, कलारिपयतु, थंगटा) शामिल हैं। ग्रैंड फिनाले में प्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। समारोह के आयोजन का उद्देश्य देश के बहादुरों के बलिदान को याद करना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना है, जिनसे भारत को इतनी अनूठी तथा विविध पहचान मिलती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बहादुरी को मिलकर याद किया जाएगा; इसका उद्देश्य यह भी है कि हम भारत की सच्ची भावना को अपनाएं और एक सशक्त एवं समृद्ध ‘नए भारत’ के निर्माण की प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें। रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें भारतीय तटरक्षक समन्वयक की भूमिका निभा रहा है।

Continue Reading